India

​Miss World 2026: वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल, थाईलैंड ने जीता था 2025 का खिताब

Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित किया जाएगा। दुनिया भर की प्रतिभागियों के बीच होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की ओर से निकिता पोरवाल हिस्सा ले रही हैं। भारत में फिनाले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर शाम 5:30 बजे से देखी जा सकेगी।

​Miss World 2026: वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल, थाईलैंड ने जीता था 2025 का खिताब

निकिता पोरवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

यह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 73वां संस्करण है। इस बार प्रतियोगिता का आयोजन संस्था की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के साथ किया जा रहा है। दुनियाभर की प्रतियोगियों की नजर अब फिनाले पर है और भारतीय फैंस को निकिता पोरवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

थाईलैंड ने जीता था 2025 का खिताब

पिछले साल थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनरअप , पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनरअप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनरअप रही थीं। खिताब जीतने के बाद ओपल सुचाता ने इसे सिर्फ अपनी व्यक्तिगत जीत न बताते हुए उन युवा लड़कियों की जीत बताया था, जो अपनी आवाज दुनिया तक पहुंचाना और बदलाव लाना चाहती हैं।

पिछले साल टॉप20 में पहुंची थीं नंदिनी गुप्ता

2025 में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता ने किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में टॉप20 तक जगह बनाई थी, लेकिन टॉप8 में प्रवेश नहीं कर सकीं। हालांकि, नंदिनी ने टॉप मॉडल का खिताब अपने नाम किया था। पिछले साल के फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को उनके सामाजिक कार्यों के लिए मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया था। वह जूरी का हिस्सा भी थे और उन्होंने विजेता ओपल सुचाता से फाइनल सवाल पूछा था। फिनाले में जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने भी परफॉर्म किया था।

इन देशों के पास हैं सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड के खिताब 

 

ये भी पढ़ें :

जब ‘मिस वर्ल्ड’ की शुरुआत बिकिनी कॉन्टेस्ट से हुई थी

मिस वर्ल्ड की शुरुआत की कहानी भी काफी दिलचस्प है। साल 1951 में इंग्लैंड के टीवी होस्ट एरिक मोर्ले ने फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन के जश्न के दौरान बिकिनी को प्रमोट करने के लिए एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। इसका मकसद बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करना था।

इस प्रतियोगिता में अलगअलग देशों की 27 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। विदेशी मीडिया ने इस आयोजन को ‘मिस वर्ल्ड’ नाम दिया। इसकी पहली विजेता स्वीडन की कर्स्टीन मार्गरेटा ‘कीकी’ हकानसन बनी थीं। क्राउनिंग के दौरान उन्होंने बिकिनी पहनी थी।

ये भी पढ़ें :

1970 में फिनाले के दौरान हुआ था विरोध प्रदर्शन

मिस वर्ल्ड के इतिहास में 1970 का लंदन फिनाले भी काफी चर्चित रहा। 20 नवंबर 1970 को रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था, तभी करीब 60 फेमिनिस्ट प्रदर्शनकारी हॉल में पहुंच गईं। महिलाओं को प्रतियोगिता में जिस तरह प्रस्तुत किया जा रहा था, उसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मंच पर आटा बम फेंके। इसके चलते कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और आयोजन में अफरातफरी का माहौल बन गया। कार्यक्रम से पहले हॉल के बाहर खड़ी BBC की ब्रॉडकास्ट वैन पर भी बम से हमला किया गया था। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। अब 2026 के फिनाले पर सभी की नजरें हैं। भारतीय दर्शकों को उम्मीद है कि निकिता पोरवाल इस बार देश को मिस वर्ल्ड के ताज तक पहुंचाने में कामयाब होंगी।

ये भी पढ़ें : 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply