मोरिंगा यानी सहजन एक ऐसी सब्जी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को डाइट में शामिल करनी चाहिए. इसकी फलियों के साथ ही पत्तियां भी फायदेमंद रहती हैं. सर्दियों में कुछ लिक्विड गरमा गरम मिल जाए तो रिलैक्स महसूस होता है. ऐसे में चायकॉफी की बजाय आप हेल्दी सूप पिएं. सर्दी के मौसम में मोरिंगा का सूप आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगा, क्योंकि ये आयरन से लेकर विटामिन सी का सोर्स है.मोरिंगा आपके बालों से लेकर त्वचा तक को फायदा करता है.

मोरिंगा फलियों के सूप की ये रेसिपी शेफ अरुणा विजय ने शेयर की है. अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो भी ये सूप बनाकर पी सकते हैं और वैसे भी ये ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाता है. तो चलिए देख लेते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी.
मोरिंगा सूप के इनग्रेडिएंट्स
सहजन 2 कप
टमाटर 1 मध्यम आकार का
अदरक 1 इंच
पीली मूंग दाल 2 बड़े चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी 2 कप
तड़का के इनग्रेडिएंट्स
घी 1½ छोटा चम्मच
जीरा 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
हरा धनिया सजाने के लिए
Getty Images
बनाने की विधि
- ड्रमस्टिक, टमाटर, अदरक, नमक, मूंग दाल के साथ नमक डालें और जरुरत के मुताबिक पानी मिलाएं.
- सारी चीजों को प्रेशर कुकर में डालकर ढक्कन लगाएं.3 सीटी आने तक आपको इंतजार करना है.
- कुकर का ढक्कन खोलकर देखें कि सारी चीजें अच्छे से पक गई हैं या नहीं. इसके बाद उबाले हुए मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
- सारी चीजें ठंडी हो जाने के बाद इसे ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें ताकि ये बिल्कुल स्मूद हो जाए.
- जब सारी चीजें अच्छे से पिस जाएं तो इसे छलनी की मदद से छान लें ताकि मोरिंगा फली के रेशे न रहें.
- तड़का के लिए एक पैन में घी गरम करें, जीरा डालें , तो इस तड़के को सूप में डाल दें.
- अब इसमें काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और सूप को एक उबाल आने तक पकाएं.
- बस कुछ ही देर में ड्रमस्टिक का सूप बनकर तैयार है. ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और गरमागरम परोसें.
View this post on Instagram
शेफ का बोनस टिप्स
जब सहजन हल्का गर्म हो, तभी हाथों से उसका सारा गूदा निकालकर उसका अर्क निचोड़ लें. ऐसा करना बहुत आसान है और इससे कुछ भी बर्बाद नहीं होता.



