IndiaUttar Pradesh

​‘मां, मैं जो बनना चाहता था वो नहीं बन पाया…’, ग्रेटर नोएडा में BTech छात्र ने दी जान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. छात्र का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को छात्र के कमरे से आधे पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें छात्र ने अपनी मां के नाम आखिरी संदेश लिखा है. उसने नोट में अपनी जिंदगी को लेकर निराशा जाहिर की और मां से माफी भी मांगी है. पुलिस के मुताबिक, छात्र मानसिक तनाव में था.

​‘मां, मैं जो बनना चाहता था वो नहीं बन पाया…’, ग्रेटर नोएडा में BTech छात्र ने दी जान

सेक्टर अल्फा2 में किराए के कमरे में रहता था छात्र

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान आदर्श के रूप में हुई है. वह राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा के बीटा2 थाना क्षेत्र के सेक्टर अल्फा2 में रहता था. आदर्श द्रोणाचार्य कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. रविवार रात उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर परिवार के लोग राजस्थान से ग्रेटर नोएडा पहुंचे.

सुसाइड नोट में लिखा जो चाहता था, वो नहीं बन पाया

पुलिस को छात्र के कमरे से करीब आधे पेज का सुसाइड नोट मिला है. यह नोट उसने अपनी मां के नाम लिखा था. इसमें उसने अपनी जिंदगी को लेकर निराशा जाहिर की है. छात्र ने लिखा कि वह जो बनना चाहता था, वैसा नहीं बन पाया. उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए कुछ ऐसी बातें भी लिखीं, जिनसे उसके मानसिक तनाव में होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा, ‘अभी भी परेशान करता आया हूं और जाने के बाद भी परेशान करूंगा.’ पुलिस इस नोट को घटना से जुड़े अहम साक्ष्य के तौर पर देख रही है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर राजस्थान रवाना

बीटा2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार के लोग शव लेकर राजस्थान रवाना हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक, परिजन इस मामले में फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं. मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply