India

​Mutual Fund Lumpsum: Mutual Fund में ₹5 लाख एकमुश्त लगाएं तो कितना मिलेगा? जानें पूरा कैलकुलेशन

Mutual Fund Lumpsum: आजकल हर किसी को अपने भविष्य की चिंता रहती हैं और हर कोई अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जिससे फ्यूचर या रिटायरमेंट के बाद बेहतर रिटर्न मिल सकें। ऐसे में म्यूचुअल फंड की SIP एक बेहतरीन विकल्प है, अगर आपको लगता है, म्यूचुअल फंड में सिर्फ थोड़ीथोड़ी किस्त देकर ही निवेश कर सकते हैं तो ऐसा नहीं अगर आप एक बार में यानी एकमुश्त राशि निवेश कर सकते हैं। आपके लिए एक बेहतरीन प्लान है, जिससे आपको करीब 80 लाख रुपये तक राशि मिल सकती है। आइए जानते हैं कहां करें निवेश?

​Mutual Fund Lumpsum: Mutual Fund में ₹5 लाख एकमुश्त लगाएं तो कितना मिलेगा? जानें पूरा कैलकुलेशन

 जानिए कितने साल में कितना रिटर्न?

अगर आप 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं तो कितने सालाना औसतन रिटर्न से यह रकम करीब ₹81.83 होगी। आइए जानें कितने रिटर्न पर कितने पैसे बनेंगे और कितने साल में बनेंगे। 

10 साल में इतने बनेंगे पैसे?

अगर आप 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं और 10 साल तक निवेश बनाए रखने पर अगर इस पर सालाना 10% रिटर्न मिलता है तो यह रकम करीब  ₹12.97 लाख हो सकती है। अगर इस पर 12% रिटर्न मिलता है तो यह रकम करीब ₹15.53 लाख और 15% रिटर्न पर करीब ₹20.23 लाख हो जाएगी।

15 साल में इतने बनेंगे पैसे?

अगर आप 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं और 15 साल तक निवेश बनाए रखने पर अगर इस पर सालाना 10% रिटर्न मिलता है तो यह रकम करीब ₹20.89 लाख तक हो सकती है। वहीं 12% रिटर्न पर रकम करीब ₹27.37 लाख तक होगी। वहीं अगर इस पर 15% रिटर्न मिलता है तो 15 साल बाद यह राशि करीब ₹40.69 लाख तक पहुंच सकती है।

20  साल में इतने बनेंगे पैसे? 

 अगर आप 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं और 20 साल तक निवेश बनाए रखने पर अगर इस पर सालाना 10% रिटर्न मिलता है तो यह रकम करीब ₹33.64 लाख होगी। अगर इस पर 12% रिटर्न मिलती है, तो इसकी कुल रकम करीब ₹48.23 लाख और 15% रिटर्न पर यह राशि करीब ₹81.83 लाख रुपये तक मिल सकती है।

 यह कैसे काम करता है?

कंपाउंडिंग का जादू

लंबी अवधि में चक्रवृद्धि ब्याज या रिटर्न का असर सबसे ज्यादा दिखाई देता है, जिससे शुरुआती छोटी रकम भी बड़ी वेल्थ में बदल जाती है।

बाजार का जोखिम  

म्यूचुअल फंड या इक्विटी में मिलने वाला 15% का रिटर्न अनुमानित होता है। शेयर बाजार के उतारचढ़ाव के कारण वास्तविक रिटर्न इससे कम या ज्यादा हो सकता है।

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply