India

​Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने डोंजे गांव पहुंचे जैकी श्रॉफ, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उन्हें अंतिम विदाई देने फिल्मी सितारों का डोंजे गांव पहुंचना जारी है। अभिनेता जैकी श्रॉफ भी नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए डोंजे गांव पहुंच गए हैं। नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर उनके पुणे स्थित आवास पर लाया गया है। यहां कुछ ही देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

​Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने डोंजे गांव पहुंचे जैकी श्रॉफ, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

डोंजे फार्महाउस पर होगी अंतिम विदाई

नाना पाटेकर का पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस से खास जुड़ाव था। इसी जगह पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। नाना पाटेकर की सामाजिक संस्था नाम फाउंडेशन से जुड़े लोगों और स्थानीय लोगों की ओर से अंतिम संस्कार स्थल पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उनके पार्थिव शरीर को पुणे पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 

महाराष्ट्र सरकार ने किया राजकीय सम्मान का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर  को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी। यह फैसला मराठी रंगमंच के साथसाथ हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए लिया गया है।

 

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे फैंस और फिल्मी सितारे

नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुणे में अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद डोंजे फार्महाउस पर लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर दिया जाएगा।

गोवा में हुआ पोस्टमार्टम, सुबह हुआ निधन

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बैम्बोलिम ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। इससे पहले उन्हें गोवा स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। 

पांच दशक से ज्यादा का शानदार फिल्मी सफर

नाना पाटेकर (ने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ रंगमंच में भी अपनी अलग पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई सम्मान मिले। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply