TrendingUttar Pradesh

​यूपी में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान : प्रियंका और पंखुड़ी समेत 86 लोगों को मिला खास जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

​यूपी में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान : प्रियंका और पंखुड़ी समेत 86 लोगों को मिला खास जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपना मीडिया और प्रचार तंत्र मजबूत करने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नए मीडिया विभाग का गठन किया है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और एआईसीसी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने नई टीम में शामिल पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

नई व्यवस्था में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलगअलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मीडिया विभाग में उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय समन्वयक, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, जिला प्रवक्ता, अनुसंधान प्रमुख, राज्य शोधकर्ता और प्रदेश प्रचार समन्वयक जैसे पद शामिल किए गए हैं। कांग्रेस का लक्ष्य पार्टी के संदेश और राजनीतिक मुद्दों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से जनता तक पहुंचाना है।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/2099509618158494056?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2099509618158494056%7Ctwgr%5Ebdf6258cf44478fdaa694c44cecf25d1f4206b43%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fupuk%2Futtarpradeshcongressformsnewmediadepartmentleadersappointedasspokespersonsandcoordinators3188917

प्रियंका और संजीव कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कांग्रेस के नए मीडिया विभाग में प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदेश के अलगअलग क्षेत्रों में मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए छह क्षेत्रीय समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इनमें मोइन हसन खान को पश्चिम क्षेत्र, राजेंद्र सागर को ब्रज क्षेत्र, प्रेम नारायण पाल को बुंदेलखंड, डॉ. पूर्वी वर्मा को अवध, ओम प्रकाश सरोज को प्रयाग और पुनीत पाठक को पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश प्रवक्ताओं की बड़ी टीम तैयार

कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए बड़ी संख्या में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। टीम में अन्नू प्रसाद पासवान, सिद्धि श्री, सचिन रावत, रमेश कश्यप, अलीमुल्ला खान, मोहम्मद फरहान, मेराज हुसैन, सैयद मजहर हुसैन, एसयू फ्रूकी, उमाशंकर पांडे, अंशू अवस्थी और डॉ. हिलाल नकवी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।

इसके अलावा प्रदीप सिंह एडवोकेट, अचिंत्य तिरपाठी, मान सिंह चौहान, पवन दीक्षित, रवि प्रताप सिंह, विशाल लोधी राजपूत, प्रोफेसर अशोक कुमार कैथल, प्रशांत सिंह रायकवार, गौरव जैन, प्रेरणा जुबैरी, डॉ. राहुल राजभर और पीयूष यादव को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

टीम में मिन्हाज खान, अनिल यादव, पंखुड़ी पाठक, ईशान त्यागी, निगहत अब्बास, डॉली शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, प्रतिमा गोंड, एसके निगम, अमर हबीबुल्लाह, विश्वंभर नाथ प्रजापति, विजय कुमार पाल, डॉ. उमेश गोंड, अमर दीप जैन, आशीष आनंद, आकिब नदीम कुरेशी, अरविंद सिंह, सूरज भान सिंह, डॉ. रत्ना एन. पांडेय, आसिफ जाह और सदफ जाफर को भी जगह दी गई है।

मीडिया पैनलिस्ट और जिला प्रवक्ताओं को भी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों की टीम का भी गठन किया है। इसमें मुरली मनोहर, उषा रानी कोरी, सरोज भारती, राजकुमार मौर्य, मलिक जावेद अंसारी, कन्हैया लाल यादव भारतीय, राम रूप पटेल, अरशद रजा, हम्माम वाहिद, चांदनी अहमद, हसीब अहमद, राजेश सिंह और हरिनाथ उपाध्याय समेत 21 लोगों को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर राहुल राय, हिमांशू चौधरी, विवेक ओझा, शिव कुमार गौतम, मोहित श्याम, डॉ. यशवन्त सिंह और सवित्री त्रिपाठी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. हिलाल नकवी को अनुसंधान प्रमुख बनाया गया है।

रिसर्च और प्रचार के लिए अलग टीम

कांग्रेस ने अपने मीडिया तंत्र के साथ रिसर्च और प्रचार को भी अलग स्तर पर मजबूत करने की कोशिश की है। राज्य शोधकर्ताओं की टीम में वरुण शेखर सिंह, कंचन वार्ष्णेय, मोहम्मद डी अफजल, करण कुमार कुशवाह, अभिमन्यु कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, मोहित प्रताप सिंह, तीरथ राज मिश्रा, रितेश यादव, आकाश कुमार चौरसिया और अभिषेक त्यागी को शामिल किया गया है।

वहीं प्रदेश प्रचार समन्वयकों में अक्षय सिंह, अमन कुमार, अनुराग प्रकाश, संगीता श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार मोर्य, वैभवीश चंद्र, शिव मूर्ति यादव, उमेश कुमार गौतम, शमीम उद्दीन, संदीप कुमार और अंजलि उपाध्याय को जिम्मेदारी मिली है।

2027 चुनाव से पहले संचार तंत्र मजबूत करने की कवायद

एआईसीसी मुख्यालय, नई दिल्ली से जारी नई नियुक्तियों की सूची से संकेत है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने मीडिया, रिसर्च और प्रचार तंत्र को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित करना चाहती है। प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक अलगअलग जिम्मेदारियां तय होने से पार्टी को सरकार की नीतियों, विपक्ष के मुद्दों और जनहित से जुड़े मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया तेजी से रखने में मदद मिल सकती है। रिसर्च और प्रचार के लिए अलग टीम बनाए जाने से कांग्रेस अपने राजनीतिक संदेश, मुद्दों और चुनावी रणनीति को ज्यादा प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply