नीता अंबानी एक बिजनेस वुमन होने के साथ ही बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं. वह खास मौकों पर अक्सर प्रस्तुति देती नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर अपने कल्चरल सेंटर के आयोजन में मंच संभाला. वह कला को लेकर बेहद समर्पित हैं और देश की सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ाती नजर आती हैं. खास मौकों पर उनके हर एक लुक में भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत की झलक नजर आती है. इस नृत्य प्रस्तुति के दौरान नीता अंबानी ने जो एथनिक वियर कैरी किया था, उसमें भी बनारसी जरी और आरी के काम का संगम दिखा.

नीता अंबानी ने इस प्रोग्राम से पहले रिहर्सल करते हुए भी वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो गुलाबी आउटफिट में नजर आई थीं. चलिए जान लेते हैं नीता अंबानी के इस लुक में क्या है खास और उनकी नृत्य प्रस्तुति के बारे में.
मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया आउटफिट
नीता अंबानी ने जो लहंगा कैरी किया था उसे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है. ये पूरा आउटफिट भरतनाट्यम की शास्त्रीय सुंदरता से इंस्पायर है. इसी को ध्यान में रखते हुए बॉटम में प्लीटेड डिटेलिंग दी गई है और वेस्ट लाइन से फिटेड रखा गया है. नीता अंबानी के इस लुक को कंट्रास्ट रखा गया है जिसमें पिंक और ऑरेंज का कॉम्बिनेशन शानदार लग रहा है.
6 साल की उम्र से सीखा डांस
डांस परफॉर्मेंस में हमेशा की तरह उनकी नृत्य प्रस्तुति में भावभंगिमाओं से लेकर मुद्राएं तक बेहद ग्रेसफुल थीं. नीता अंबानी का रिहर्सल वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह छह साल की थी जब उन्होंने भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था. वह कहती हैं कि नृत्य ने ही उन्हें आत्मविश्वास दिया और जो वो आज हैं उस व्यक्तित्व को शेप देने में भी डांस एक सबसे जरूरी चीज में से एक रहा. नृत्य उनके लिए ध्यान का ही एक रूप है.
Image:nmacc.india
जरदोजीआरी और बनारसी
नीता अंबानी ने जो लहंगा कैरी किया है. इसमें सुनहरे धागों का बनारसी ब्रोकेड वर्क है. इसे हाथ से बुना गया है तो वहीं साथ में ब्लाउज को फ्यूशिया पिंक कलर का रखा गया है, जिसमें स्लीव्स और बैक में जरदोजी और आरी का बारीक काम किया गया है. इसी के साथ स्लीव्स के किनारों पर ग्रीन बीड्स के फ्रिंज लगाए गए हैं जो इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
दुपट्टा है बेहद खास
आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए फ्यूशिया पिंक कलर की तंचोई दी गई है. बता दें कि तंचोई एक खास बुनाई शैली है, जिसमें साटन के सॉफ्ट सरफेस पर रेशमी धागों से बारीक डिजाइन बुना जाता है. इसकी खासियत होती है कि इसमें पीछे की तरफ भी धागे नहीं लटकते हैं और पैटर्न दोनों तरफ से बिल्कुल क्लीन रहते हैं.
भारतीय कारीगरी का नमूना
आउटफिट के बॉटम की डिटेलिंग से लेकर दुपट्टे तक नीता अंबानी का भारत में होने वाली अलगअलग कढ़ाई और बुनाई की कारीगरी को रिप्रेजेंट करता है. इसमें गोटापट्टी वर्क से लेकर आरीजरदोजी से लेकर बनारसी जरी तक का काम है.



