India

​Om Prakash Rajbhar Statement: जातिगत जनगणना के बाद UP के चार हिस्से होंगे! सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर का बेटा होगा CM

Om Prakash Rajbhar Statement: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उत्तप्रदेश के बंटवारा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

​Om Prakash Rajbhar Statement: जातिगत जनगणना के बाद UP के चार हिस्से होंगे! सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर का बेटा होगा CM

उत्तरप्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जातिगत जनगणना के बाद उत्तरप्रदेश के चार हिस्सों में बंटवारा का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तरप्रदेश का चार भागों में बंटवारा होगा, जिस दिन पूर्वांचल राज अलग होगा, उस दिन सबसे पहले राजभर का बेटा मुख्यमंत्री होगा। 

हम भी चाहते है कि 27 प्रतिशत आरक्षण मिले राजभर

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी शर्मा ने कहा कि हम भी चाहते है कि 27 प्रतिशत का आरक्षण मिले। मैं प्रधानमंत्री के पास गया था, उन्होंने कहा था आपकी बात जायज है, लेकिन कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। 

पीएम पर विश्वास करे या कांग्रेस, सपा, बसपा पर राजभर

हमने उनसे उसका रास्ता पूछा तो उन्होंने कहा था कि जातिगत जनगणना करवा देता हूं, जब जातियों की गिनती हो जाएगी तो बंटवारा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अब हम देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा करे कि सपा, बसपा, कांग्रेस पर विश्वास करे।

कांग्रेस, सपा, बसपा के बहकावे में मत आना राजभर

उन्होंने आगे कहा कि नौजवानों हिम्मत मत हारों। किसी के बहकावे में मत आना। वरना सपा, बसपा, कांग्रेस में चलो जाओ। 60 साल कांग्रेस, चार बार सपा, चार साल बसपा ने राज किया। हमकों दिया क्या?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply