India

​Outfit Shopping Guide For Groom: दूल्हे राजा ऐसे चुनें शेरवानी…हाइट और बॉडी के हिसाब से मिलेगा परफेक्ट लुक, फॉलो करें ये 5 टिप्स

शादी की तैयारियों में बजट का एक बड़ा हिस्सा लोग खरीदारी पर खर्च करते हैं. खासकर आउटफिट का बहुत ध्यान रखा जाता है. अगर खुद की शादी हो तो ये और भी जरूरी हो जाता है. देखने में आता है कि अक्सर सारा ध्यान इस बात पर होता है कि दुल्हन हर फंक्शन में क्या पहनेगी, लेकिन दूल्हे के वेडिंग वॉर्डरोब पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए. इसमें शादी के दिन का आउटफिट यानी शेरवानी सबसे अहम होती है. डिजाइन के अलावा सही शेरवानी चुननी हो तो आपको कई और चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए.

​Outfit Shopping Guide For Groom: दूल्हे राजा ऐसे चुनें शेरवानी…हाइट और बॉडी के हिसाब से मिलेगा परफेक्ट लुक, फॉलो करें ये 5 टिप्स

शादी के दिन आपको परफेक्ट लुक मिले तो सही शेरवानी चुनने के लिए उसके डिजाइन के साथ ही फिट और स्टाइल समेत कुछ छोटीछोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए. इसके लिए आपको सही नाप के अलावा कुछ तैयारियां करनी होती हैं, ताकि आपको अपना बेस्ट लुक मिल सके. चलिए जान लेते हैं कि ग्रूम को कैसे चुनना चाहिए अपनी शेरवानी.

सिल्हूट के शेप पर दें ध्यान

शेरवानी चुनते वक्त सिल्हूट के शेप पर ध्यान देने की जरूरत होती है. जिनकी बॉडी चौड़ी और भरी हुई होती है, उन्हें क्लीन सिल्हूट चुनना चाहिए, जिसमें शोल्डर के आकार में ज्यादा भारीपन न हो. ऐसे में एक बैलेंस शेप पाने में मदद मिलती है. इसी तरह से जो लोग थोड़े पतले हैं. उन्हें थोड़े ज्यादा स्ट्रक्चर, टेक्सचर और लेयरिंग जैसी चीजों को ट्राई करना चाहिए ताकि बैलेंस लुक पाया जा सके. जिन लोगों की हाइट ज्यादा है उन्हें नीचे की तरफ से थोड़ी हैवी शेरवानी लेनी चाहिए. इससे उनकी हाइट को बैलेंस मिलता है. इसी तरह से अगर हाइट एवरेज हो तो कम डिटेलिंग वाली शेरवानी ज्यादा बेस्ट रहती है.

लेंथ का रखें ध्यान

शेरवानी खरीदने के दौरान फिटिंग के अलावा शेरवानी की लेंथ का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है. इसे शरीर के ऊपरी हिस्से के हिसाब से खरीदना चाहिए. हाइट मीडियम या कम है तो आपकी शेरवानी घुटने के ठीक ऊपर या बीचोंबीच तक होनी चाहिए. इसके साथ चूड़ीदार की जगह स्ट्रेट पैंट ज्यादा सही लगती है. बहुत ज्यादा लंबी शेरवानी हाइट को कम दिखा सकती है. अगर हाइट ज्यादा है जैसे 5:11 या इससे ज्यादा तो घुटने से 3 से 4 इंच नीचे तक की लेंथ परफेक्ट लुक देती है.

How To Choose Groom Sherwani

शेरवानी की डिटेलिंग पर दें ध्यान

जब आप शेरवानी खरीदने जाते हैं तो उसपर बने सुंदर एम्ब्रॉयडरी पैटर्न तो देखते ही हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा ध्यान देने वाली बात होती है कि ये कैसे और कहां पर बने हुए हैं. अगर शोल्डर और चेस्ट के आसपास, बारीक और घनी कढ़ाई है तो ये शरीर के ऊपरी हिस्से को थोड़ा हैवी दिखाती है तो वहीं खड़ी लाइनों वाली डिटेलिंग लंबाई का इल्यूजन क्रिएट करती है. वहीं बारीक और सधे हुए पैटर्न, छोटे फूल जैसी एम्ब्रॉयडरी चौड़े शरीर पर ज्यादा फबती है. इसके लिए आप चाहे तो एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं.

फैब्रिक और कलर का ध्यान रखें

शेरवानी के लिए फैब्रिक चुनते वक्त उसपर ध्यान दें कि ये सॉलिड है या फिर सॉफ्ट टच वाला फ्लोई कपड़ा है. दरअसल इसी से पता चलेगा कि जब ये शेरवानी स्टिच की जाएगी या जब आप इसे फिट करवाकर पहनेंगे तो कसी तरह का स्ट्रक्चर बनकर पूरा लुक सामने आएगा. इसी के साथ ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप ट्रेंडी कलर चुनें या फिर पारंपरिक रंगों को तरजीह दें. सबसे गौर करने वाली बात है कि आप इसे अपनी पसंद का खरीदें और स्किन टोन के हिसाब से ही लें. इससे आपको बेस्ट लुक पाने में मदद मिलती है.

सबसे ध्यान देने वाली बात

अपनी शेरवानी को पहले ही ट्राई करके जरूर देखें. इसके लिए आप एकदो नहीं बल्कि कई बार अलगअलग शेरवानी का ट्रायल ले सकते हैं. इससे आपको पूरा स्टाइल समझने में मदद मिलेगी. इसमें फिटिंग ही जरूरी नहीं है, बल्कि ये भी देखें कि बॉटम यानी ट्राउजर कैसा अच्छा जा रहा है, अंदर का कुर्ता कैसे रहेगा, क्या इसकी जरूरत है या नहीं. एक ही शेड सही है या फिर आप हल्का कंट्रास्ट रखना चाहते हैं. कॉलर, बटन, कफ, का स्ट्रक्चर कैसा दिख रहा है. यहां तक कि आपको साथ में एसेसरीज तक ट्राई करके देखनी चाहिए ताकि फाइनल लुक का पता रहे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply