BollywoodIndia

​तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के रिश्ते को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब तीन साल से ज्यादा समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ है और अलग होने का फैसला इब्राहिम ने लिया है। हालांकि, पलक और इब्राहिम में से किसी ने भी अब तक ब्रेकअप की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

​तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी

पलक और इब्राहिम का ब्रेकअप क्यों हुआ?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के साथ होने वाली कुछ शूटिंग भी रद्द कर दी गई हैं या फिलहाल रोक दी गई हैं। अलग होने की वजह के बारे में एक सूत्र ने बताया, “हमें नहीं पता… लेकिन दोनों का ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है। वे अपनी निजी बातों को सार्वजनिक नहीं करना चाहते। फिलहाल दोनों अपनेअपने करियर पर ध्यान देंगे।”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों के बीच अलगाव के बाद किसी तरह का सार्वजनिक विवाद होने की संभावना नहीं है। हालांकि, ब्रेकअप की वजह को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

2022 में शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं

पलक तिवारी टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं, जबकि इब्राहिम अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें साल 2022 में सामने आनी शुरू हुई थीं। उस समय दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर साथ देखा गया था। पलक ने पैपराजी से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश भी की थी।

इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। उन्हें छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया, लेकिन पलक और इब्राहिम ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

बेटी की डेटिंग की खबरों पर क्या बोली थीं श्वेता तिवारी?

दिसंबर 2024 में पलक की मां और अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी बेटी की डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि अब सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने कहा था, “अब अफवाहें मुझे परेशान नहीं करतीं। इतने सालों में मैंने समझ लिया है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ चार घंटे की होती है। उसके बाद वे खबर भूल जाते हैं, तो फिर इसकी चिंता क्यों करें?”

उन्होंने आगे कहा था कि अफवाहों के मुताबिक उनकी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट कर रही है और उनकी खुद की हर साल शादी हो रही है। इंटरनेट के हिसाब से उनकी तीन बार शादी हो चुकी है। श्वेता के मुताबिक, पहले सोशल मीडिया न होने के दौर में ऐसी बातें उन्हें परेशान करती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply