India

​लॉन्च होते ही इस SUV पर टूट पड़े लोग! 2 महीने में इतनी हुई सेल, Fortuner से है टक्कर

किआ की नई प्रीमियम एसयूवी Sorento को भारतीय बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सितंबर में लॉन्च होने के बाद से इसकी बिक्री 4,500 यूनिट के पार पहुंच गई है. दमदार इंजन, हाइब्रिड तकनीक, मॉडर्न फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के चलते यह SUV ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाने में सफल रही है.

​लॉन्च होते ही इस SUV पर टूट पड़े लोग! 2 महीने में इतनी हुई सेल, Fortuner से है टक्कर

खास बात यह है कि कम समय में Sorento देश के 4.5 से 5 मीटर लंबाई वाले SUV सेगमेंट की टॉप10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल हो गई है. वहीं, यह भारत में किआ की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. किया Sorento प्रीमियम 3रो SUV और MPV सेगमेंट में आती है. इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक, वोक्सवैगन टायरोन और जीप मेरिडियन जैसी गाड़ियों से होता है.

पहले महीने से ही शानदार सेल

किआ ने सितंबर में Sorento को भारतीय बाजार में उतारा था. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत डीजल मॉडल के लिए 27.99 लाख रुपए और हाइब्रिड मॉडल के लिए 29.49 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी के मुताबिक, अक्टूबर में ही Sorento की 2,148 यूनिट बिकी थीं. यह उस महीने किआ की कुल बिक्री का 6.42% हिस्सा था. कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में उसकी कुल बिक्री में Sorento की हिस्सेदारी 10% तक पहुंच सकती है.

3 साल बाद 70% कीमत में बायबैक

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी इस SUV के साथ कुछ खास योजनाएं भी दे रही है. इनमें एक खास बायबैक प्रोग्राम शामिल है. इसके तहत ग्राहक तीन साल बाद अपनी कार की कीमत का 70% तक वापस पा सकते हैं. इससे उन लोगों को फायदा हो सकता है, जो कुछ साल बाद अपनी कार बदलना चाहते हैं.

सर्विस के लिए भी खास इंतजाम

किआ ने Sorento के ग्राहकों के लिए प्रीमियम सर्विस प्रोग्राम भी शुरू किया है. इसके तहत ग्राहकों को एक खास सर्विस एडवाइजर दिया जाएगा, जो गाड़ी की सर्विस से जुड़ी पूरी प्रक्रिया में मदद करेगा. इसके अलावा ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर सर्विस अपॉइंटमेंट, गाड़ी को घर से लाने और वापस पहुंचाने की सुविधा भी मिलेगी. कंपनी कुछ तय सर्विस और मेंटेनेंस कामों के लिए 90 मिनट की एक्सप्रेस सर्विस भी दे रही है. इसका मकसद ग्राहकों को गाड़ी खरीदने के बाद बेहतर अनुभव देना है.

डीजल और हाइब्रिड इंजन का विकल्प

Sorento को कंपनी ने डीजल और हाइब्रिड, दोनों इंजन विकल्पों में पेश किया है. इसके डीजल मॉडल में 2.2 लीटर का इंजन मिलता है, जो 193 PS की पावर और 442 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 8स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. वहीं, हाइब्रिड मॉडल में 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 180 PS की पावर देता है. इसके साथ 65 PS की इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है. हाइब्रिड मॉडल में 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. इसकी ARAI प्रमाणित माइलेज 19.6 किलोमीटर प्रति लीटर है. खास बात यह है कि दोनों इंजन विकल्पों के साथ ऑलव्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है. कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में हाइब्रिड इंजन के साथ AWD देने वाली यह पहली SUV है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply