TrendingUttar Pradesh

​PG Cylinder New Rules: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा गैस बुकिंग का नियम! बिना बायोमीट्रिक आधार के रुक जाएगी सब्सिडी, जानें क्या है पूरा मामला

​PG Cylinder New Rules:  1 अक्टूबर से बदल जाएगा गैस बुकिंग का नियम! बिना बायोमीट्रिक आधार के रुक जाएगी सब्सिडी, जानें क्या है पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, अमृत विचार: अगर आपके घर में भी रसोई गैस का इस्तेमाल होता है और आपको सरकारी सब्सिडी मिलती है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंडियन ऑयल समेत सभी गैस कंपनियां अपने ग्राहकों को लगातार मैसेज भेजकर अलर्ट कर रही हैं। सरकार के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से बिना बायोमीट्रिक आधार वेरिफिकेशन के सब्सिडी वाले रेट पर एलपीजी रीफिल की बुकिंग बंद हो सकती है।

1 अक्टूबर से क्या बदलने जा रहा है?

जिन ग्राहकों ने पहले ही अपना बायोमीट्रिक सत्यापन करवा लिया है , उन्हें दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है। उनकी सब्सिडी और बुकिंग पहले की तरह चलती रहेगी। अगर 1 अक्टूबर तक बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं हुआ, तो सब्सिडी वाले रेट पर सिलिंडर मिलना ब्लॉक हो जाएगा।

घर बैठे या बाहर: ईकेवाईसी कराने के 3 आसान और बिल्कुल फ्री तरीके

आधार सत्यापन की यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है। आप नीचे दिए गए तरीकों में से किसी भी एक से इसे पूरा कर सकते हैं

1 मोबाइल ऐप से खुद घर बैठे करें, ऐप में जाकर आप चेहरे/बायोमीट्रिक से ईकेवाईसी पूरी कर सकते हैं।

2 इंडेन ग्राहक इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड करें।

3. भारतगैस ग्राहक हेलोबीपीसीएल ऐप डाउनलोड करें।

4 एचपी गैस ग्राहक एचपी पे ऐप का इस्तेमाल करें।

5 जब डिलीवरी मैन आपके घर सिलिंडर देने आए, तो आप ऑनदस्पॉट उसके मोबाइल ऐप से बायोमीट्रिक करा सकते हैं।

6 गैस एजेंसी जाकर अपनी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम/ऑफिस में जाकर भी बायोमीट्रिक मशीन से सत्यापन करा सकते हैं।

अगर ईकेवाईसी न कराएं तो क्या होगा?

जो ग्राहक ईकेवाईसी नहीं कराना चाहते या नहीं करा पाते हैं, उन्हें भी गैस मिलना बंद नहीं होगी। हालांकि, उन्हें सरकारी सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आईवीआरएस जैसे इंडेन के लिए 8391990070 पर कॉल करके अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद उन्हें बाजार भाव पर 5 किलो या 10 किलो वाला सिलिंडर दिया जाएगा।

सरकार क्यों करा रही है बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन?

गैस कंपनियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया का मकसद फर्जी और डुप्लिकेट कनेक्शन खत्म करना है, ताकि सरकारी सब्सिडी का सीधा फायदा केवल असली और जरूरतमंद परिवारों को ही मिले और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए घरेलू गैस की चोरी रोकी जा सके।

मदद के लिए टोलफ्री हेल्पलाइन

एलपीजी सेवाओं से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए ग्राहक टोलफ्री नंबर 1800 2333 555 पर संपर्क कर सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply