TrendingUttar Pradesh

​Pratapgarh Asha Workers Protest: मानदेय और बकाया भुगतान को लेकर CMO कार्यालय पहुंचीं आशा कार्यकर्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक

​Pratapgarh Asha Workers Protest: मानदेय और बकाया भुगतान को लेकर CMO कार्यालय पहुंचीं आशा कार्यकर्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक

प्रतापगढ़, अमृत विचार : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और आशा बहुएं लामबंद होकर प्रदर्शन करने पहुंच गईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिसकर्मियों और आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि, अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

आशा कार्यकर्ताओं के उग्र रुख को देखते हुए अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी से महिला पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिहाज से सीएमओ कार्यालय के मुख्य चैनल को बंद कर दिया गया। गेट बंद किए जाने से गुस्साई आशा कार्यकर्ताओं ने लोहे के चैनल के बाहर ही जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। 

प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ चोर हैं के नारे लगाते हुए लंबे समय से लंबित भुगतानों को तुरंत जारी करने की पुरजोर मांग की।

प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगे

प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए, वर्तमान में मिल रहे पारिश्रमिक में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए।

पिछले कई महीनों से रुके हुए मानदेय का तुरंत निपटारा किया जाए। आभा आईडी बनाने के एवज में मिलने वाले बकाया भुगतान को जल्द से जल्द उनके खातों में भेजा जाए।

तालाबंदी और उग्र आंदोलन की चेतावनी

आशा बहू संघ की जिलाध्यक्ष आशा सिंह ने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे तालाबंदी कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

15 दिन में भुगतान का मिला आश्वासन

सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं से वार्ता की। भरोसा दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर पिछले 3 महीने के रुके हुए मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply