
प्रतापगढ़, अमृत विचार: देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीकांत का पुरवा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
53 वर्षीय सुभाष तिवारी पुत्र राम आधार तिवारी और उनकी 50 वर्षीय पत्नी सपना तिवारी की जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को लिवाकरअस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संतान न होने से तनाव में दंपती
बताया जा रहा है कि शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान नहीं हुई, जिससे दोनों लगातार तनाव और अवसाद में थे। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें सुभाष तिवारी ने लिखा है कि वे संतान न होने की वजह से यह कदम उठा रहे हैं और इसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार या परेशान न ठहराया जाए।
पतिपत्नी की मौत से परिवार में मचा कोहराम
एक साथ पति पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा है। इस घटना ने हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने मामले की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी ही लग रही है। मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।



