India

​Railway Jobs 2026 : असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3500 पद बढ़े, अब 14,627 वैकेंसी

Railway Jobs 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3,500 पद और बढ़ा दिए हैं। पहले इस भर्ती के तहत 11,127 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं, लेकिन अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 14,627 हो गई है।

​Railway Jobs 2026 : असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3500 पद बढ़े, अब 14,627 वैकेंसी

रेलवे की ओर से पहले 11,127 पदों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस जारी किया गया था। बाद में रिक्तियों की समीक्षा की गई, जिसके बाद सक्षम प्राधिकारी ने 3,500 अतिरिक्त पद जोड़ने का फैसला लिया। इस बढ़ोतरी का फायदा देशभर के अभ्यर्थियों के साथ बिहार के उम्मीदवारों को भी मिलेगा। RRB पटना पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है और यहां भी असिस्टेंट लोको पायलट के पद बढ़ाए गए हैं। बिहार से रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ी संख्या में युवा आवेदन करते हैं।

इन 7 जोन में बढ़ाए गए पद

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अतिरिक्त 3,500 पदों का जोनवार ब्योरा भी जारी किया है। इसके मुताबिक:

रेलवे जोनबढ़ाए गए पद
पूर्व तट रेलवे 450
पूर्व मध्य रेलवे 500
दक्षिण मध्य रेलवे 700
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 200
दक्षिण पूर्व रेलवे 790
मेट्रो रेलवे360
पश्चिम रेलवे 500
कुल3,500

मेट्रो  की रिक्विजिशन प्रक्रिया दक्षिण पूर्व रेलवे के जरिए पूरी की जाएगी। RRB ने सभी जोनल रेलवे को अतिरिक्त पदों से संबंधित इंडेंट तय समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

जल्द जारी होगा अंतिम वैकेंसी डिटेल

रेलवे के अनुसार, इंडेंटिंग यूनिट को 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद PCPO को 5 अक्टूबर, RRB को 6 अक्टूबर और नोडल RRB को 7 अक्टूबर तक संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अंतिम रूप से जोनवार कितने पदों पर भर्ती होगी, इसकी पूरी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। 

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply