Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की। 252 नगर पालिकाओं में से बीजेपी ने 144, कांग्रेस ने 92 और निर्दलीयों ने 16 में जीत हासिल की। 47 नगर परिषदों में बीजेपी को 21, कांग्रेस को 17 और 9 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव जीता।

पीएम मोदी ने जताया जनता का आभार
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनताजनार्दन का हृदय से आभार।
यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।
यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा…
— Narendra Modi September 14, 2026
10 नगर निगमों में से 5 में बीजेपी का मेयर बनना तय
राजस्थान के 10 नगर निगमों में से 5 में बीजेपी का मेयर बनना तय है। अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में भी बीजेपी का मेयर बन सकता है। गहलोत के वार्ड में बीजेपी ने जीत दर्ज की लेकिन केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के वार्ड में कांग्रेस जीत गई। कांग्रेस को सिर्फ एक बीकानेर नगर निगम में कामयाबी मिली, यहां कांग्रेस का मेयर बनना तय है। अजमेर और पाली में कांग्रेस के सबसे ज्यादा पार्षद जीते हैं लेकिन यहां मेयर किसका होगा, ये फैसला निर्दलीय पार्षद करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
बीजेपी की जीत की वजह
राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं। माना जा रहा है कि युवाओं को रोजगार देने और पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने से भजनलाल सरकार को फायदा मिला। हालांकि, बड़े शहरों में यूजीसी के विरोध का असर बीजेपी के प्रदर्शन पर भी नजर आया।
कांग्रेस की हार के कारण
कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। माना जा रहा है कि पार्टी बीजेपी के खिलाफ बने माहौल के भरोसे रही और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत नहीं झोंकी। इसके अलावा, पार्टी के अंदर की गुटबाजी, नीट पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की चुप्पी भी उसके लिए नुकसानदायक रही।
ये खबर भी पढ़ें:
4 हजार से ज्यादा वार्डों में जीती बीजेपी
राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी ने 4 हजार से ज्यादा वार्डों में जीत हासिल की है। कांग्रेस को 3450 से ज्यादा वार्डों में सफलता मिली, जबकि 2400 से अधिक वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।



