: के में शनिवार को तेज बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं। कई घरों और दुकानों तक भी पानी पहुंच गया। इसी समस्या को लेकर बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने गोरखपुर सांसद रवि किशन को फोन किया। पार्षद शहर में बारिश से बिगड़े हालात के बारे में बता रहे थे। इसी दौरान बातचीत का रुख अचानक बदल गया।

रवि किशन ने पूछा सपा जॉइन कर ली क्या ?
बातचीत के बीच सांसद रवि किशन ने पार्षद से पूछ लिया कि क्या उन्होंने सपा जॉइन कर ली है ? इस पर विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि वह शहर में पानी भरने की समस्या बता रहे हैं, फिर पार्टी की बात क्यों हो रही है। इसके बाद पार्षद ने रवि किशन से ही पूछ लिया ‘सांसद जी, बसपा जॉइन कर ली क्या ?’ दोनों के बीच हुई ये बातचीत अब चर्चा में है।
सांसदपार्षद की चर्चा का वीडियो आया सामने
विश्वजीत त्रिपाठी पहले सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। बाद में उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी। फोन पर हुई बातचीत में सपा का नाम आने के बाद उन्होंने जवाब में बसपा का जिक्र किया। इस बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों के बीच पार्टी को लेकर हुए सवालजवाब सुनाई दे रहे हैं।
रामगढ़ताल को लेकर भी सवाल
पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की तरफ से एक और वीडियो सामने आया। इसमें वह रामगढ़ताल के मुख्य द्वार पर दिखाई दे रहे हैं। पार्षद ने कहा कि बातचीत के दौरान रवि किशन भी अपनी लोकेशन वहीं बता रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सांसद भी वहीं मौजूद थे तो वह दिखाई क्यों नहीं दे रहे थे ?
रवि किशन ने लिया डूबे क्षेत्रों का जायजा
पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पोटहोल्स और जलभराव की स्थिति बनी है। नगर निगम की टीमें लगातार फील्ड में हैं और पोटहोल्स को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर उनके भराव और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। हमने सभी संबंधित अधिकारियों और… pic.twitter.com/rsTnZH2ooI
— Ravi Kishan September 26, 2026
सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में गोरखपुर में पानी भराव वाले इलाकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया है और सड़क के गड्ढों की भी परेशानी है। उनके मुताबिक नगर निगम की टीमें मौके पर काम कर रही हैं। रवि किशन ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ तारामंडल इलाके में जलभराव भी देखा और अफसरों को ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए।



