India

​Refrigerator Explosion Causes: कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलतियां? ब्लास्ट हो सकता है Refrigerator

Refrigerator Explosion Causes: आजकल ज्यादातर घरों में रेफ्रिजरेटर यानी फ्रीज होता है। ज्यादातर लोग गर्मियों के समय में पानी ठंडा रखने, आईसक्रीम, सब्जी रखने जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रीज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार छोटीछोटी गलतियां भारी पड़ सकती हैं। एक गलती की वजह से फ्रिज चलते चलते अचानक ब्लॉस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं किन बातों का रखें ध्यान?

​Refrigerator Explosion Causes: कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलतियां? ब्लास्ट हो सकता है  Refrigerator

इन करणों से ब्लास्ट हो सकता है Refrigerator

1. कंप्रेसर का ओवरहीट होना

फ्रिज में कूलिंग का काम कंप्रेसर करता है, लेकिन अगर फ्रिज को दीवार से बिल्कुल चिपका कर रखा जाता है या उसके पीछे धूल जम जाती है, तो कंप्रेसर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और वह बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है। इससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है, इससे फ्रिज के ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। 

2. ज्वलनशील कूलिंग गैस का रिसाव

आजकल के रेफ्रिजरेटर में आइसोब्यूटेन जैसी ज्वलनशील गैस का उपयोग होता है। यदि गैस लीक हो जाए और शॉर्ट सर्किट की चिंगारी या ज्यादा गर्मी मिल जाए, तो भयंकर धमाका हो सकता है।

3. कई बार मैकेनिक फ्रिज में क्षमता से ज्यादा या गलत गैस भर देते हैं, जिससे कंप्रेसर पर अत्यधिक दबाव बढ़ जाता है और वह फट जाता है।

4. बिजली का वोल्टेज बारबार कमज्यादा होने या खराब वायरिंग और एक ही बोर्ड पर ज्यादा लोड डालने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।

5. फ्रिज को ऐसी बंद जगह पर रखना या मोटे कपड़े से ढक कर रखना जहां हवा पास न हो सके, जिससे अंदर का तापमान बढ़ जाता है।

6.  फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान ठूंसठूंसकर भरना या गर्म खाना रख देना, जिससे कूलिंग बनाए रखने के लिए कंप्रेसर को लगातार ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है

7. फ्रिज बहुत पुराना हो जाने या समय पर उसकी सर्विसिंग न कराने से भी तकनीकी खराबी आती है।

इसलिए इन सभी बातों का ध्यान रखें, जिससे फ्रिज ब्लास्ट होने की संभावना खत्म हो जाए।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply