पिछले हफ्ते टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ की कुल मार्केट वैल्यूएशन में 1.55 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस को हुआ. छुट्टियों की वजह से छोटे रहे इस हफ्ते में, 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 1,605.44 अंक गिर गया, जबकि 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 546.15 अंक नीचे आ गया. शेयर बाजार में आई कमजोरी के चलते, BSE पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन चार कारोबारी सत्रों में 20,78,774.28 करोड़ रुपए घट गई. यह 16 अक्टूबर को 4,72,62,167.42 करोड़ रुपए थी, जो अब घटकर 4,51,83,393.14 करोड़ रुपए रह गई है. टॉप 10 लिस्टेड कंपनियों में से आठ को 1,55,671.9 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, जबकि दो कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो की मार्केट वैल्यूएशन में इस हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गई.

इन कंपनियों को मोटा नुकसान
- सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियों में HDFC बैंक शामिल है, जिसकी मार्केट वैल्यूएशन 55,506.95 करोड़ रुपए गिरकर 10,67,121.12 करोड़ रुपए रह गई. पिछले हफ्ते कंपनी के शेयरों में 5% की गिरावट आई.
- देश की सबसे बड़ी एनएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यूएशन 34,180.51 करोड़ रुपए घटकर 5,77,146.21 करोड़ रुपए रह गई.
- देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यूएशन 27,065.08 करोड़ रुपए गिरकर 16,10,372.11 करोड़ रुपए हो गई.
- देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की मार्केट वैल्यूएशन 21,062.24 करोड़ रुपए घटकर 4,81,142.58 करोड़ रुपए रह गई.
- देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,360.75 करोड़ रुपए घटकर 11,79,454.70 करोड़ रुपए रह गया.
- देश का सबसे बड़ा सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का वैल्यूएशन 4,338.46 करोड़ रुपए कम होकर 8,83,384.38 करोड़ रुपए हो गया.
- देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इन्फोसिस का mcap 2,881.38 करोड़ रुपए घटकर 4,68,528.03 करोड़ रुपए रह गया.
- देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर ICICI बैंक का mcap 1,276.53 करोड़ रुपए घटकर 10,01,594.91 करोड़ रुपए हो गया.
- वहीं, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का वैल्यूएशन 23,517.56 करोड़ रुपए बढ़कर 9,14,652.52 करोड़ रुपए हो गया.
- देश की सबसे बड़ी इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो का mcap 1,788.66 करोड़ रुपए बढ़कर 5,01,513.72 करोड़ रुपए हो गया.



