IndiaUttar Pradesh

​ग्रेटर नोएडा में पार्किंग को लेकर बवाल, युवक ने महिला को जड़े थप्पड़, किराएदारों से भी मारपीट

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखतेदेखते मारपीट में बदल गया. यहां एक युवक ने महिला को कई थप्पड़ जड़ दिए. किराएदारों के साथ भी मारपीट की गई और उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विश्रख गांव का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.

​ग्रेटर नोएडा में पार्किंग को लेकर बवाल, युवक ने महिला को जड़े थप्पड़, किराएदारों से भी मारपीट

आरोपी युकक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, घटना कल शाम की है. बिसरख गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर एक महिला और युवक के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों में कहासुनी बढ़ गई. युवक ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए गुस्से में उसपर थप्पड़ों की बौछार कर दी. महिला के साथ हुई मारपीट के बाद मामला और बिगड़ गया. महिला के बचाव में किराएदार पहुंचे.

पुलिस ने पीड़ित पक्ष से शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू की

महिला के बचाव में आए किराएदारों के साथ भी मारपीट की गई. उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया. घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जोकि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. चूंकि, वीडियो में महिला के साथ मारपीट होते दिखी, इसलिए पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. फिर पुलिस ने पीड़ित महिला से शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू की.

आरोपी से की जा रही है पूछताछ

थाना प्रभारी बिसरख रणजीत सिंह के मुताबिक, घटना कल शाम को हुई. महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. लोगों का कहना है की पार्किंग को लेकर शुरु हुआ मामूली विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply