
South Africa vs Bangladesh 2026: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में टोनी डी जॉर्जी की वापसी हुई है, जो हैमट्रिंग में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया भी दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वह फिट हो गए हैं। वह ग्रोइन में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने के बाद सीरीज से बाहर हो गए थे।
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी थी लेकिन अब घटाकर 15 कर दी गई है। सेनुरन मुथुसामी, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन और गेराल्ड कोएत्ज़ी को टीम में जगह नहीं मिली है। वही तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे हैं, इसलिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
तीन बल्लेबाजों को बाहर करने के साथ, साउथ अफ्रीका ने जुबैर हमज़ा को भी टीम में वापस बुलाया है। 31 साल के हमजा, जो अपने करियर में अब तक आठ टेस्ट खेल चुके हैं, आखिरी बार फरवरी 2024 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले थे। टीम 11 नवंबर को जोहानसबर्ग में इकट्ठा होगी और चार दिन बाद उसी मैदान पर सीरीज़ की शुरुआत होगी। दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 नवंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।



