नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे के बीच सोमवार को सरयू कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाएगी. रामनगरी अयोध्या से और नेपाल के जनकपुर को जाने वाली सरजू कमला एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रवाना करेंगे. इस कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी हिस्सा लेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह नई दिल्ली से ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे. इसके लिए अयाेध्या धाम जंक्शन पर भव्य कार्यक्राम का आयोजन किया गया है.

सरयू कमला एक्सप्रेस प्रभु राम और माता सीता की जन्मभूमि के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक सम्बंधों को मजबूती देगी. अब तक इस रूट पर सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. नई सेवा से नेपाल से अयोध्या आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी.
604 KM का सफर 19 घंटे में
अयोध्या से जनकपुर के बीच की 604 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन करीब 19 घंटे में पूरी करेगी. इस ट्रेन में सफर करने की सुविधा सिर्फ भारत और नेपाल के नागरिकों को मिलेगी.
सरयूकमला एक्सप्रेस.
सरयूकमला एक्सप्रेस हर सोमवार शाम 5 बजकर 50 मिनट पर अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए रवाना होगी. वापसी में यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर जनकपुर से अयोध्या के लिए चलेगी.ट्रेन अयोध्या कैंट, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिहसो, मधुबनी, जयनगर होते हुए जनकपुर पहुंचेगी.
Saryu Kamala Express
A new train service connecting Ayodhya Dham in India to Janakpur Dham in Nepal.
To be flagged off shortly by Prime Ministers of India and Nepal jointly. https://t.co/IJQ2GI0O9C
— The Uttar Pradesh Index November 23, 2026
रामायण सर्किट को मिलेगी मजबूती
रामायण महाकाव्य में अयोध्या और जनकपुर का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद खास है. अयोध्या जहां भगवान राम की जन्मभूमि है, वहीं नेपाल का जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली के रूप में पूजा जाता है. दोनों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा आसान होगी. इससे रामायण सर्किट को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है. साथ ही व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबारियों को सहारा मिलेगा और उत्तर प्रदेश, बिहार तथा नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. अधिकारियों के मुताबिक, यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम है.



