IndiaUttar Pradesh

​चार महीने पहले दूसरा निकाह, अब पीट-पीटकर ली बीवी की जान; पहली पत्नी की मौत पर भी उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां नरोरा थाना क्षेत्र के पिलखना गांव में शुक्रवार की रात हुई युवक ने अपनी पत्नी की पीटपीटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी फईमुद्दीन उर्फ असलम ने चार महीने पहले महिला खुशबू से निकाह किया था.

​चार महीने पहले दूसरा निकाह, अब पीट-पीटकर ली बीवी की जान; पहली पत्नी की मौत पर भी उठे सवाल

पुलिस के मुताबिक फईमुद्दीन की पहली पत्नी की मौत करीब 8 महीने पहले हुई थी. इसके चार महीने बाद ही उसने मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली खुशबू से दूसरा निकाह किया अब महज चार महीने में ही उसकी भी मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं. खुशबू की उम्र करीब 25 से 27 वर्ष बताई जा रही है और दोनों की शादी को अभी लगभग 4 महीने हुए थे.

अस्पताल में तोड़ा दम

पड़ोसियों के मुताबिक महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उस समय खुशबू गंभीर रूप से घायल थी. जबकि आरोपी पति फरार हो चुका था. पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. इतने में अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.

पहली पत्नी की मौत पर भी सवाल

इस वारदात के बाद अब आरोपी फईमुद्दीन की पहली पत्नी की मौत का मामला भी सुर्खियों में आ गया है. आरोप है कि उसे भी पीटपीटकर मारा गया. बाद में शव को फंदे पर लटका दिया गया. उस समय तो मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन अब दूसरी पत्नी की मौत के बाद लोग उस मामले पर भी संदेह प्रकट करने लगे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक पिलखना गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली है. सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिक जांच में पाया गया है कि आरोपी पति ने महिला की हत्या पीटपीटकर की है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply