TrendingUttar Pradesh

​सांसद प्रिया सरोज के घर जल्द बजेगी शहनाई, क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी दुल्हनियां, जानिए कब और कहां होगी शादी

​सांसद प्रिया सरोज के घर जल्द बजेगी शहनाई, क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी दुल्हनियां, जानिए कब और कहां होगी शादी

जौनपुर/लखनऊ। टीम इंडिया के हरफनमौला बल्लेबाज रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछलीशहर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के विवाह की तारीख आगामी चार दिसंबर तय हो गई है। शादी की तारीख सामने आने के बाद परिवार और करीबियों के साथसाथ समर्थकों में खुशी लहर दौड़ गई। 

शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू

जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ के रमाडा होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज शादी के सात फेरे लेंगे। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मछली शहर के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में जौनपुर जिले के केराकत विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। 

चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी शादी

सगाई समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ करीबी रिश्तेदार और अन्य खास लोग शामिल हुए थे। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी की तारीख को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब चार दिसंबर की तारीख तय होने के बाद विवाह समारोह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि रमाडा होटल में होने वाले विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल होंगे।  शादी को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

रिंकू और प्रिया की शादी को लेकर उत्साह 

गौरतलब है कि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं, जबकि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, दोनों की सगाई के बाद से ही उनके प्रशंसकों और समर्थकों में विवाह को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। शादी की तारीख सामने आने के बाद परिवार और करीबियों में खुशी का माहौल है।

प्रिया सरोज हैं मछलीशहर से सांसद

बता दें कि रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और वे भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहतरीन टी20 खिलाड़ी बन चुके हैं। वहीं प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की एक युवा सांसद हैं, जिनकी यूपी की राजनीति में अच्छी पहचान है। प्रिया सरोज साल 2024 में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत हासिल कर संसद पहुंचीं। 4 दिसंबर को होने वाली इस शादी में दोनों के रिश्तेदारों और दोस्तों के अलावा क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। खेल और राजनीति के इस मिलन को लेकर दोनों ही क्षेत्रों के लोगों में काफी खुशी और उत्साह है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply