Shivraj Singh Chouhan Statement: बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों के विरोध में दिल्ली की सड़कों से मर्दों को लेकर चर्चा में आए नारों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक भावुक बयान सामने आया है।

एक आयोजन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारों का जिक्र करते हुए कहा कि ये क्या हो रहा है? क्यों ये नौबत आई कि मेरी बेटियों को ये बोलना पड़ रहा है कि एक कचौड़ी, दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा।
क्यों ये नौबत आई कि हमारी बेटियों को “एक कचौड़ी, दो समोसा” जैसे नारे लगाने पड़ रहे हैं?
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/2O8qHb0OG8
— Office of Shivraj October 3, 2026
समाज किस दिशा में जा रहा है? शिवराज
उन्होंने समाज के पुरुष वर्ग से सवाल करते हुए कहा कि सोचो, समाज किस दिशा में जा रहा है? क्या हो गया है हमको? क्या हमारी बेटियांबहनें हम से अविश्वास करेंगी? कैसे समाज चलेगा, कैसे देश चलेगा।
मांबहनों का मानसम्मान करना होगा शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि संकल्प लेना होगा हमें। हम अपनी बहनों, बेटियों और माताओं की इज्जत करे। हर नारी हमारी लिए मां जैसी है, हर बेटी देवी जैसी है। इनका मानसम्मान करना होगा, इज्जत करना होगी। समाज को जागना होगा।
-1790933544759_v.webp)


