CricketIndia

​Shubman Gill की ICC से अपील, गेंद पर Saliva Ban हटाने पर फिर करे विचार

 भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल करने पर लगे प्रतिबंध पर फिर से विचार करने का आग्रह किया और साथ ही कहा कि कूकाबुरा गेंद बहुत जल्दी नरम हो जाती है जिससे गेंदबाजों के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। गिल ने यह टिप्पणी भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद की। पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी जिससे न्यूजीलैंड पहली पारी में 352 रन से पिछड़ने के बावजूद मैच ड्रॉ करने में सफल रहा। 

​Shubman Gill की ICC से अपील, गेंद पर Saliva Ban हटाने पर फिर करे विचार

गिल ने मैच समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम कोविड काल से बहुत आगे निकल चुके हैं। एक नियम था कि गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अब सातआठ साल हो गए हैं। मुझे नहीं पता कि वे इसकी अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो पहली गेंद ली थी वह मुझे लगता है कि 2530 ओवरों के बाद बहुत नरम हो गई थी। मुझे लगता है उन्होंने भी शिकायत की थी। हमने इंग्लैंड में भी यही देखा था।’’ भारतीय कप्तान ने कूकाबुरा गेंद की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि नरम गेंद के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर या स्लिप में जाने की संभावना काफी कम हो जाती है।

 उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि गेंदों की गुणवत्ता कम हो गई है या क्या हुआ है। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में अगर विकेट से कोई मदद न मिले और गेंद भी नरम पड़ जाए तो गेंदबाजों के लिए विकेट लेना बहुत मुश्किल हो जाता है।’’ गिल ने कहा कि इस तरह की गेंद बल्ले का किनारा लेकर नहीं जाती जिससे विकेटकीपर और स्लिप क्षेत्र में कैच की संभावना कम हो जाती है।

 उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की गेंद के बल्ले का किनारा लेने की संभावना बहुत कम होती है। इसलिए विकेटकीपर को कैच देकर आउट होने की संभावना कम हो जाती है। अगर पिच से मदद नहीं मिल रही है तो एलबीडब्ल्यू करना भी आसान नहीं होता है।’’ गिल का मानना ​​है कि लार की अनुमति देने से टीमों को गेंद को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक लार का सवाल है तो मुझे लगता है कि टीमों को इसका इस्तेमाल करने की अनुमति मिलनी चाहिए। यह नियम कोविड के दौरान लागू किया गया था। हम उस दौर से बहुत आगे निकल चुके हैं।’’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply