रात में सोते समय आप अपने चेहरे पर बादाम तेल से मसाज करें, क्योंकि इसमें विटामिन ई होता है जो त्वचा को पोषण देता है. इसके अलावा ये स्किन में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है. ये डार्क सर्कल को कम करने में भी मदद करता है और दागधब्बों को भी हल्का करता है.

त्वचा में ड्राइनेस और डलनेस बनी हुई है तो एलोवेरा में विटामिन ई के कैप्सूल मिलाकर रख लें. इसे अपने चेहरे पर रोजाना रात में सोने से पहले लगाएं. एलोवेरा जेल आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है, जिससे रूखापन दूर होता है. वहीं विटामिन ई के कैप्सूल डार्क स्पॉट्स को कम करता है. इये मिक्सर फाइन लाइन को कम करने में मदद करता है और स्किन की इरिटेशन भी कम होती है.
दूध की मलाई भी ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने के लिए एक बढ़िया नेचुरल इनग्रेडिएंट है. ताजी मलाई में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद फेस को क्लीन कर लें. इससे आपको पहली ही बार में फेस पर सॉफ्टनेस महसूस होगी.
त्वचा की ड्राईनेस को कम करने के लिए आप ग्लिसरीन, नारियल तेल, गुलाब जल मिलाकर रख लें. इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं. इस मिक्सचर को रोजाना अपनी त्वचा पर अप्लाई करें. इससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में सॉफ्ट होने लगेगी.
आप चेहरे पर मुलेठी पाउडर और दही का मिश्रण हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं. इससे न सिर्फ आपकी डल त्वचा ग्लोइंग बनेगी, बल्कि दागधब्बे भी साफ होते हैं और त्वचा में कसाव भी आता है. इससे डेड स्किन रिमूव होती है और चेहरा बेदाग बनता है.



