
प्रतापगढ़ अमृत विचार : भाजपा पर हमला बोलते हुए सपा सांसद डॉ .एसपी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर और धार्मिक उन्माद पैदा करके सत्ता में है। धार्मिक उन्माद भाजपा बढ़ा रही है,जबकि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुंह से कभी ‘अलीअली’ नहीं सुना होगा। ये लोग खुद बोलते हैं और दुष्प्रचार करते हैं। आज बेरोजगारी चरम पर है, किसान को फसल का दाम नहीं मिल रहा, व्यापारीनौजवान सब परेशान हैं। डकैतों और कवि सम्मेलन की कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जैसे डकैत कवियों को सम्मान देना धर्म और बाहर लूट लेना कर्म बताते थे, वैसे ही भाजपा एक तरफ कुछ देती है और दूसरी तरफ लूट लेती है।



