BusinessIndia

​यूपी में ICICI प्रूडेंशियल के टर्म प्लान कारोबार में 72.6% की जोरदार बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में बीमा कारोबार को लेकर ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने टर्म प्लान कारोबार में सालाना आधार पर 72.6% की बढ़ोतरी दर्ज की है। परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने और भविष्य की तैयारी के लिए बीमा प्लान की जरूरत के बीच कंपनी ने राज्य में ग्राहकों तक बीमा और सेवाओं की पहुंच आसान बनाने पर जोर दिया है।

कंपनी के अनुसार, 31 मार्च, 2026 तक उत्तर प्रदेश में 31,18,423 लोगों को बीमा कवर दिया गया था। राज्य में कंपनी का कारोबार भी लगातार बढ़ रहा है। इसी तारीख तक उत्तर प्रदेश में कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति 20,178 करोड़ रुपए और बीमित राशि 1,95,789 करोड़ रुपए थी।

कंपनी ने बताया कि पिछले सात साल में उत्तर प्रदेश के ग्राहकों को अलगअलग तरह के लाभ के तौर पर 6,648 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य वितरण अधिकारी अमीश बैंकर ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। लोग अब वित्तीय सुरक्षा, बचत और रिटायरमेंट प्लानिंग को पहले से ज्यादा महत्व दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों के लिए अपने भविष्य की योजना बनाना और अपनी पॉलिसी संभालना आसान हो।”

ग्राहकों के लिए बीमा लेना और पॉलिसी संभालना आसान बनाने के लिए कंपनी एआई, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर रही है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की करीब 54% बचत पॉलिसी उसी दिन जारी हुईं, जबकि करीब 58% बीमा पॉलिसी डिजिटल केवाईसी के जरिए जारी की गईं। कंपनी की 97% सेवाएं डिजिटल या सेल्फहेल्प माध्यमों से उपलब्ध हैं।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का दावा निपटान अनुपात 99.3% रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश में 31 मार्च, 2026 तक मृत्यु संबंधी दावों के तहत कंपनी ने 2,544 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। राज्य में बढ़ते टर्म प्लान कारोबार, डिजिटल सेवाओं और दावों के भुगतान के ये आंकड़े उत्तर प्रदेश में कंपनी की बीमा पहुंच और ग्राहक सेवाओं के विस्तार को रेखांकित करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply