फेस्टिव सीजन से पहले JSW MG Motor ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Windsor EV के नए लिमिटेड एडिशन Indulge को टीज किया है. Windsor EV को भारतीय बाजार में आए दो साल पूरे होने वाले हैं और कंपनी इस मौके को खास बनाने के लिए इसका स्पेशल एडिशन लाने की तैयारी कर रही है. Windsor EV पिछले साल देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल रही थी और इस साल भी बाजार में इसकी अच्छी पकड़ बनी हुई है.

MG समयसमय पर अपनी कारों के नए एडिशन पेश करती रहती है. हाल ही में कंपनी ने Hector Storm Series का 2026 वर्जन पेश किया था. अब Windsor EV के लिए भी प्रीमियम थीम वाला नया एडिशन लाने की तैयारी है. पिछले साल भी कंपनी ने इसी अवधि के आसपास Windsor EV का Inspire Edition पेश किया था. ऐसे में नए Indulge Edition से भी कुछ खास डिजाइन और फीचर अपडेट मिलने की उम्मीद है.
MG Windsor EV Indulge Edition में क्या होगा खास?
कंपनी की ओर से जारी टीजर में गोल्ड थीम और प्रीमियम लुक की झलक देखने को मिली है. इससे संकेत मिलता है कि नए एडिशन में केबिन की फिनिशिंग और डिजाइन पर खास ध्यान दिया जा सकता है. हालांकि, टीजर के आधार पर सभी बदलावों की पुष्टि नहीं की जा सकती.
में सीटों के लिए नया अपहोल्स्ट्री कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिसमें टैन और ब्लैक कलर शामिल हैं. सीटों के हेडरेस्ट समेत कुछ हिस्सों पर Indulge की ब्रांडिंग भी देखने को मिलती है. इससे कार के इंटीरियर को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान मिलती है.
इस एडिशन का एक खास फीचर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए दी गई रूफमाउंटेड फ्लिपडाउन स्क्रीन है. इसे जरूरत के मुताबिक नीचे की ओर खोला जा सकता है. वहीं, कार में पहले की तरह इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी मौजूद है. इस तरह कंपनी ने केबिन में एंटरटेनमेंट के अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर दिया है.
बैटरी और रेंज में क्या मिलेगा?
फिलहाल दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है. इनमें 38kWh और 52.9kWh की बैटरी शामिल हैं. छोटी बैटरी वाले वेरिएंट की दावा की गई रेंज एक बार चार्ज करने पर 332 किलोमीटर तक है, जबकि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 449 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है.
दोनों बैटरी ऑप्शन के साथ फ्रंट एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. यह मोटर 136hp की पावर और 220Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. Indulge Edition में भी यही पावरट्रेन जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी बैटरी और रेंज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पूरी तरह साझा नहीं की है. माना जा रहा है कि इसमें 52.9kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है.
कितनी हो सकती है कीमत?
Windsor EV की शुरुआती कीमत BaaS यानी BatteryasaService ऑप्शन के साथ 9.99 लाख रुपये है. नए Indulge Edition में अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स और अलग इंटीरियर मिलने के कारण इसकी कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट से कुछ ज्यादा रखे जाने की संभावना है.


