CrimeIndia

​GRP के ASI पर हमले के पीछे ISI! क्राइम सीन री-क्रिएशन के वक्त आतंकी ने चलाई थी गोली, 3 अरेस्ट

पंजाब के अमृतसर देहाती पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस के एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया है. आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक इस वारदात की व्यूह रचना पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई ने रची थी. पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए इसमें शामिल 3 मुख्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

​GRP के ASI पर हमले के पीछे ISI! क्राइम सीन री-क्रिएशन के वक्त आतंकी ने चलाई थी गोली, 3 अरेस्ट

आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक 4 अक्टूबर की शाम जगदेव कलां के पास जीआरपी में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. गोली उनके हाथ में लगी और वह जख्मी हो गए थे. घटना के बाद से ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसएसपी अमृतसर देहाती कंवरप्रीत सिंह चाहल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया था. यह टीम अब वारदात का खुलासा करने में सफल रही है.

चुनौतीपूर्ण था मामला

उन्होंने बताया कि वारदात सुनसान इलाके में हुई. यहां सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन तकनीकी और पेशेवर जांच के माध्यम से पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन आईएसआई और विदेशों में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर , बलजीत सिंह और मुख्य शूटर बलजीत सिंह उर्फ गोरी के रूप में हुई है. मुख्य आरोपी बलजीत गोरी का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है.

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

आईजी के मुताबिक साक्ष्य जुटाने और भागने के रास्ते की तस्दीक करने के लिए अजनाला पुलिस की टीम मुख्य शूटर बलजीत गोरी को क्राइम सीन पर लेकर पहुंची थी. पुलिस टीम गाड़ी से नीचे उतर ही रही थी कि आरोपी बलजीत गोरी ने अचानक एक सबइंस्पेक्टर का सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच गुत्थमगुत्था हुई और गोली चल गई. पहली गोली गाड़ी की छत को चीरते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली आरोपी बलजीत गोरी के पैर में लगी. इस घटना में एएसआई भी गोली लगने से घायल हुए थे.

रिपोर्ट: ललित कुमार अमृतसर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply