BusinessIndia

​पुणे में सड़क से रसोई तक महंगाई का करंट, CNG-PNG की कीमतों में इजाफा

पुणे में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों को महंगाई का झटका लगा है. CNG के दाम में प्रति किलो 1.25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद पुणे में CNG की कीमत 99 रुपए प्रति किलो हो गई है. यानी CNG के दाम अब 100 रुपए के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गए हैं. इसके अलावा घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत में भी 1.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड के मुताबिक, बढ़ी हुई नई दरें आधी रात से लागू हो गई हैं. CNG की कीमतों में इस बढ़ोतरी से CNG से चलने वाले वाहन चालकों का मासिक ईंधन खर्च बढ़ना तय है.

​पुणे में सड़क से रसोई तक महंगाई का करंट, CNG-PNG की कीमतों में इजाफा

कितना हुआ इजाफा

MNGL लिमिटेड ने पुणे और पिंपरीचिंचवड़ में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में 1.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें, जो 51.75 रुपए प्रति SCM हैं, 12 और 13 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं. कंपनी ने नासिक और धुले जिलों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की खुदरा कीमतों में भी 1.25 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिससे नई कीमत मध्यरात्रि से 99.75 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है.

क्यों हुई बढ़ोतरी?

अधिकारियों ने बताया कि गैस की इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी और रीगैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस के आयात की कॉस्ट बढ़ने के कारण कीमतों में यह बदलाव करना पड़ा है. कुल गैस सप्लाई में इंपोर्टेड नेचुरल गैस की हिस्सेदारी बढ़ रही है, जिसे पूरा करने के लिए RLNG की अधिक आवश्यकता पड़ रही है.

सीएनजी की कीमतें

MNGL ने पुणे और पिंपरीचिंचवड़ क्षेत्रों में भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की खुदरा कीमतों में ₹1.25 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. ये नई दरें शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि से लागू हो चुकी हैं. जिससे CNG की कीमत 97.75 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 99 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी का असर पुणे और पिंपरीचिंचवड़ क्षेत्र में CNG से चलने वाले वाहनों के हजारों मालिकों पर पड़ने की उम्मीद है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply