India

​चेहरे की चमक होगी दोगुनी, पुराने जमाने के ये घरेलू नुस्खे हैं त्वचा के लिए कमाल

त्वचा की देखभाल के लिए बाजार में आपको हजारों रुपये में बिकने वाले प्रोडक्ट मिल जाएंगे तो वहीं कई कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट भी मौजूद हैं. इसी तरह से सोशल मीडिया स्क्रॉल करते वक्त न जाने कितनी रील हमारे सामने आती हैं, जिसमें DIY स्किन केयर के टिप्स दिए होते हैं, लेकिन इन सारी चीजों से साइड इफेक्ट होने का डर भी रहता है. पुराने जमाने में जब ये सारी चीजें इतनी पॉपुलर नहीं थीं तो तब लोग अपनी त्वचा की देखभाल में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया करते थे. आप आज के समय में भी इन चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

​चेहरे की चमक होगी दोगुनी, पुराने जमाने के ये घरेलू नुस्खे हैं त्वचा के लिए कमाल

खराब लाइफस्टाइल की वजह से सेहत के साथ ही त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है. इसी के साथ आज के समय में पॉल्यूशन और केमिकल वाले प्रोडक्ट भी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. यही वजह है कि लोग दोबारा से नेचुरल और हर्बल चीजों की तरफ बढ़ रहे हैं. चलिए जान लेते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें लोग त्वचा की देखभाल में पुराने जमाने में यूज किया करते थे.

मुल्तानी मिट्टी का लेप

पहले के समय में त्वचा के साथ ही बालों की देखभाल में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल काफी किया करते थे. ये आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है और सनबर्न से लाल होने वाली स्किन को भी सूदिंग इफेक्ट देती है. गर्मी के मौसम में मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए काफी फायेदमंद रहती है. इसे पानी में भिगोकर रख दें या फिर पाउडर बनाकर तुरंत गुलाबजल के साथ पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं.

हल्दी और बेसन का उबटन

पहले के समय में लोग उबटन का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया करते थे. इसके लिए लोग हल्दी को पीसकर उसमें बेसन, नारियल या सरसों का तेल मिलाया करते थे. इसके बाद इसे पूरे शरीर पर लगाकर मसाज की जाती है, जिससे त्वचा गहराई से साफ होती है और स्किन को नमी भी मिलती है. हल्दी आपकी त्वचा की रंगत को निखारती है तो वहीं बेसन एक्सफोलिएशन का काम करता है.

असली चंदन का लेप

पहले के समय में लोग त्वचा के लिए चंदन का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया करते थे. आज मार्केट में चंदन पाउडर मिल जाता है, लेकिन पुराने जमाने में असली चंदन की लकड़ी को घिसकर इसका त्वचा पर लेप लगाया जाता था. ये आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहता है. अगर स्ट्रेस और गर्मी की वजह से सिरदर्द हो तो भी चंदन का लेप तुरंत राहत दिलाता है.

तेल की देते थे तरजीह

पहले के लोग मॉइस्चराइजर का यूज नहीं करते थे. इसकी जगह वो अपनी त्वचा पर तेल से मसाज किया करते थे, जिससे स्किन को न सिर्फ नमी मिलती थी, बल्कि पोषण भी मिलता था. लोग आयुर्वेद आधारित कुमकुमादी तैलम का इस्तेमाल करते थे जो त्वचा की कई समस्याओं से निजात दिलाता है और स्किन को चमकदार बनाता है.

दूध की मलाई का होता था यूज

पहले के समय में लोग दूध की मलाई भी स्किन केयर में इस्तेमाल करते थे. मलाई में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे और हाथपैरों की त्वचा पर लगाएं. कुछ देर के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे क्लीन कर लें और चेहरे को सादा पानी से वॉश करें. खासकर ये रूखी त्वचा वालों के लिए काफी बढ़िया रेमेडी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply