डायरिया अमूमन शरीर में दूषित पानी या भोजन द्वारा बैक्टीरिया पहुंचने की वजह से होता है. इसके अलावा कई बार किसी खाने से एलर्जी जैसे लैक्टोज इंटॉलरेंस की वजह से भी दस्त लग सकते हैं और डायरिया की स्थिति बन जाती है. वहीं कुछ लोगों को पाचन तंत्र के विकार जैसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम या इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज और एंटीबायोटिक दवाओं की वजह से आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के प्रभावित होने की वजह से भी दस्त, डायरिया हो सकता है. इस दौरान रिकवर होने के लिए सबसे जरूरी है कि आप दवाओं के साथ ही अपने खानपान का ध्यान रखें.

डायरिया की स्थिति में हल्का खाना चाहिए जो आसानी से पच जाएं, क्योंकि पाचन कमजोर हो जाता है. इसके अलावा इन फूड्स में फाइबर होना चाहिए ताकि गट को भी सपोर्ट मिले. एक्सपर्ट ने डायरिया के दौरान आपके पेट के लिए बेस्ट फूड्स बताए हैं. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.
केला है पेट के लिए फायदेमंद
इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोबिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली के डायरेक्टर और हेड डॉक्टर शुभम वात्स्य ने पांच बेस्ट फूड बताए हैं जो आप दस्त या डायरिया में खा सकते हैं. उन्होंने पहला फूड बताया है केला, इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है और खासकर ये पेक्टिन होता है जो लूज स्टूल को बल्क देने में हेल्प करता है. इसी के साथ ये पोटेशियम भी देता है.
सादा चावल भी हैं सही
डायरिया ये दस्त हो गए है तो सादा चावल भी खाना सही रहता है. इसमें फाइबर कम होता है, लेकिन ये आसानी सा डाइजेस्ट हो जाते हैं. इस वजह से ये इरिटेट गट के लिए आटे के मुकाबले ज्यादा हल्के रहते हैं.
दही का करें सेवन
डायरिया है तो आपको दही खाना चाहिए. ये प्रोबायोटिक फूड है. हालांकि अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट से दिक्कत होती है तो इसे अवॉइड करें. सादा दही के प्रोबायोटिक गट माइक्रोबायोमको सपोर्ट कर सकते हैं. ये ध्यान रखें कि दही में चीनी न डालें और मार्केट से भी आर्टिफिशियल स्वीटनर वाला दही लाकर न खाएं.
नारियल पानी
चौथी चीज एक्सपर्ट ने बताई है कोकोनट वाटर. नारियल पानी शरीर में हाइड्रेशन के सही रखता है और इसी के साथ पोटेशियम भी देता है. ये डायरिया के दौरान शरीर में कम हुए पानी के स्तर को फिर से सही बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन अगर बहुत गंभीर डायरिया है तो इसे ओआरएस का अल्टरनेटिव न समझें.
मूंग दाल की खिचड़ी
डॉक्टर शुभम ने डायरिया के लिए पांचवा फूड बताया है मुलायम खिचड़ी. मूंग दाल और चावल की बनी ये खिचड़ी कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन दोनों ही प्रोवाइड करती है. इसी के साथ ये आपकी गट पर बहुत ज्यादा दबाव भी नहीं डालती है, क्योंकि आसानी से पच जाती है.
View this post on Instagram
ये चीजें खाना करें अवॉइड
दस्त हो गए हो तो इलैक्ट्रोलाइट और फाइबर से भरपूर हल्की चीजें आपको रिकवर होने में मदद करते हैं, लेकिन कुछ फूड्स से दूरी बनानी चाहिए. जब तक दस्त के सारे लक्षण पूरी तरह से ठीक न हो जाएं तब तक तला हुआ, मसालेदार खाना अवॉइड करना चाहिए.



