IndiaUttar Pradesh

​इस दुल्हन ने की तीन शादियां, अब चौथी बार शादीशुदा प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी… गोरखपुर का गजब मामला

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से अजीबोगरीब और हाई वोल्टेज ड्रामे के दो अलगअलग मामले सामने आए हैं. पीपीगंज पुलिस स्टेशन में जहां तीन शादियों के बाद एक 30 वर्षीय महिला अपने चौथे प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई, वहीं दूसरी तरफ गुलरिहा इलाके में शादी का दबाव बनाए जाने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा.

​इस दुल्हन ने की तीन शादियां, अब चौथी बार शादीशुदा प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी… गोरखपुर का गजब मामला

पीपीगंज नगर के एक वार्ड की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की जिंदगी में प्यार और शादियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. करीब दो साल पहले महिला के पहले पति की मौत हो गई थी. इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन कुछ ही समय बाद दूसरे पति का भी निधन हो गया. इसके बाद महिला ने संतकबीरनगर जिले में तीसरी शादी की. शादी के 4 महीने बाद वह मायके आई और फिर ससुराल जाने के बहाने लापता हो गई. मां की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की. पुलिस ने करीब 6 महीने बाद महिला को उसके चौथे प्रेमी के साथ बरामद कर पीपीगंज थाने पहुंचाया.

पीड़ित पत्नी ने किया जमकर हंगामा

महिला का चौथा प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. जब प्रेमी की पत्नी को इस बात की खबर लगी, तो वह अपने दो छोटे बच्चों और परिवार के साथ थाने पहुंच गई. थाने में प्रेमी की पत्नी रोरोकर बच्चों की दुहाई देती रही और महिला से अपने पति को छोड़ने की मिन्नतें करती रही. लेकिन महिला और उसका शादीशुदा प्रेमी दोनों एकदूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे. वहीं महिला का तीसरा पति उसे वापस अपनाने को तैयार नहीं हुआ. पीपीगंज चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह ने बताया कि महिला प्रेमी संग जाना चाहती है और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

शादी के दबाव से तंग आकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

वहीं, गोरखपुर के ही गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां शादी का लगातार दबाव बनाए जाने से नाराज एक युवक गुरुवार शाम गांव के पास स्थित ऊंचे मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते देख गांव में भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक समझाबुझाकर काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. गुलरिहा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply