Ducati ने भारत में अपनी दूसरी जनरेशन की DesertX V2 एडवेंचर बाइक लॉन्च कर दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी की सभी डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी. यह बाइक Ducati की दूसरी V2 मॉडल्स जैसे Panigale V2 और Monster V2 की लिस्ट में शामिल हो गई है.

890cc इंजन देगा 110 hp की पावर
नई में 890cc का नया V2 ट्विनसिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 9,000 rpm पर 110 hp की पावर और 7,000 rpm पर 92 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि 3,000 rpm पर ही बाइक को अधिकतम टॉर्क का करीब 70% हिस्सा मिलने लगता है. Ducati के मुताबिक, यह उसका अब तक का सबसे हल्का चारवाल्व प्रति सिलेंडर वाला ट्विनसिलेंडर इंजन है.
इसमें IVT यानी वैरिएबल इनटेक वाल्व टाइमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह टेक्नोलॉजी अलग पहचान रखती है. गियरबॉक्स की बात करें तो पहले चार गियर छोटे रखे गए हैं, जिससे मुश्किल ऑफरोड रास्तों पर बाइक चलाना आसान होगा. वहीं, छठा गियर लंबा है, ताकि हाईवे पर आराम से सफर किया जा सके.
दमदार फ्रेम और एडजस्टेबल सस्पेंशन
DesertX V2 में एल्युमिनियम मोनोकॉक फ्रेम दिया गया है, जो एयरबॉक्स का काम भी करता है. इसमें इंजन को भी फ्रेम का हिस्सा बनाया गया है. पीछे ट्रेलिस सबफ्रेम और डबलसाइडेड एल्युमिनियम स्विंगआर्म मिलता है.
सस्पेंशन की जिम्मेदारी को दी गई है. आगे 46mm का पूरी तरह एडजस्ट होने वाला अपसाइडडाउन फोर्क मिलता है, जिसमें 230mm का ट्रैवल है. पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिसका ट्रैवल 220mm है. इसमें रिमोट प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा भी है. बाइक में आगे 21 इंच और पीछे 18 इंच के ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जिन पर Pirelli Scorpion Rally STR टायर लगे हैं.
छह राइडिंग मोड और एडवांस फीचर्स
इस बाइक में 6एक्सिस IMU दिया गया है, जो कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है. Enduro और Rally मोड में ABS को पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है। इसमें Ducati Quick Shift 2.0 सिस्टम भी मिलता है.
राइडर को Sport, Touring, Urban, Wet, Enduro और Rally समेत छह राइडिंग मोड मिलते हैं. इसके अलावा 5इंच TFT डिस्प्ले, नया जॉयस्टिक कंट्रोल, फुल LED हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल और Brake Light EVO दिया गया है. इसमें Ducati के मल्टीमीडिया सिस्टम और टर्नबायटर्न नेविगेशन की सुविधा के लिए भी तैयारी है.
एडवेंचर के लिए मिलेंगे खास एक्सेसरीज
Ducati इस बाइक के साथ 8लीटर का अतिरिक्त फ्यूल टैंक, बुल बार, रेडिएटर गार्ड, एल्युमिनियम पैनियर और Mosko Moto के साथ तैयार किया गया सॉफ्ट लगेज किट जैसे ऑप्शन दे रही है. इसके अलावा Termignoni साइलेंसर भी खरीदा जा सकता है.
DesertX को पहली बार 2019 में EICMA शो में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था और 2021 में इसका प्रोडक्शन मॉडल आया. नई जनरेशन को तैयार करने में कंपनी ने Erzbergrodeo, Rally of Albania, Transanatolia और NORRA Mexican 1000 जैसी एडवेंचर रेस से मिले एक्सपीरियंस का इस्तेमाल किया है. यह बाइक भारत में Matt Star White Silk कलर में उपलब्ध होगी.



