BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

​मेधा शंकर संग जुड़ा समय रैना का नाम, डिलीटेड पोस्ट और एक जैसी दीवार ने खोला राज? डेटिंग की अटकलें तेज

मुंबई : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर इंटरनेट पर छाए हुए हैं। हाल ही में शेरॉन वर्मा के साथ अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज करने वाले समय रैना का नाम अब ’12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया जासूसों ने दोनों के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट्स और वीडियोज में कुछ ऐसी अजीब समानताएं ढूंढ निकाली हैं, जिनके बाद यह दावा किया जा रहा है कि दोनों सितारे एकदूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में छुट्टियां बिता रहे हैं।

​मेधा शंकर संग जुड़ा समय रैना का नाम, डिलीटेड पोस्ट और एक जैसी दीवार ने खोला राज? डेटिंग की अटकलें तेज

एक जैसी दीवार ने खींचा फैंस का ध्यान
इन अटकलों की चिंगारी मेधा शंकर की एक कथित इंस्टाग्राम पोस्ट से भड़की, जिसे अब डिलीट किया जा चुका है। इस तस्वीर में मेधा हरे रंग की टीशर्ट पहने एक कमरे में नजर आ रही थीं। तस्वीर में दिख रही ग्रे रंग की दीवार ठीक वैसी ही है, जैसी समय रैना के हालिया रैप वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आ रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों तस्वीरों के स्क्रीनशॉट जोड़कर यह दावा करना शुरू कर दिया कि दोनों एक ही होटल या कमरे में मौजूद थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VanshiXo

पोस्ट डिलीट होते ही गहराया सस्पेंस
सस्पेंस तब और बढ़ गया जब समय रैना की एक सोशल मीडिया एक्टिविटी पर भी सवाल उठे। एक इंस्टाग्राम क्यूएंडए सेशन के दौरान समय ने अपनी काफ मसल्स की फोटो पोस्ट कर बताया था कि वे बिना ट्रेनिंग के भी पहाड़ों पर चढ़ने में माहिर हैं। यूजर्स ने गौर किया कि यह फोटो भी किसी होटल रूम की थी। इसके तुरंत बाद समय द्वारा इस पोस्ट को हटा लिए जाने से फैंस का शक और गहरा हो गया कि क्या वाकई दोनों साथ में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

स्विट्जरलैंड में साथ दिखने का दावा
इंटरनेट पर दोनों को लेकर तरहतरह की थ्योरीज गढ़ी जा रही हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में दावा किया कि उनके करीबियों ने समय और मेधा को स्विट्जरलैंड में एक साथ घूमते देखा है। हालांकि, यह महज सोशल मीडिया यूजर्स की अटकलें और दावे हैं। न तो समय रैना ने और न ही मेधा शंकर ने इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही साथ वेकेशन मनाने की पुष्टि की है।

शेरॉन वर्मा संग अफेयर को पहले ही नकार चुके हैं समय
मेधा से पहले समय रैना का नाम शेरॉन वर्मा के साथ खूब जोड़ा जा रहा था। उस वक्त समय ने खुद सामने आकर सफाई दी थी और फैन के सवाल पर दो टूक कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है, यह सिर्फ इंटरनेट पर मनगढ़ंत बनाई गई कहानी है। अब शेरॉन के बाद ‘नेशनल क्रश’ बन चुकीं मेधा शंकर के साथ उनका नाम जुड़ने से फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाता, तब तक इसे केवल इंटरनेट का गॉसिप ही माना जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply