IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: दिल्ली और UP-बिहार में छाएगा कोहरा… एमपी समेत 15 राज्यों में बरसेंगे मेघ, जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल

Aaj Ka Mausam: नवंबर के आखिरी सप्ताह में देशभर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के राज्यों में बरसात की गतिविधियां और बढ़ने का अनुमान है. वहीं उत्तर और पूर्वी भारत में ठंड बढ़ने के आसार है. पहाड़ी राज्यों में तो कई जगह पारा माइनस में पहुंच गया है और बर्फबारी देखने को मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

​Aaj Ka Mausam: दिल्ली और UP-बिहार में छाएगा कोहरा… एमपी समेत 15 राज्यों में बरसेंगे मेघ, जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल से 28 नवंबर तक मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है.

यूपीबिहार में कोहरा, झारखंड में बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. आज सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर , सुल्तानपुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत 21 जिलों में बहुत घना कोहरा छाने की संभाावना है. बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. कई जिलों में कोहरा रह सकता है. झारखंड के सभी जिलों में कहींकहीं बादल छाए रहने या बारिश की संभावना है.

राजस्थानएमपी में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड तथा उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर आज बारिश देखने को मिल सकती है. राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ रहा है. कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने लगा है. आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी बारिश, आंधी या तेज हवाओं को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. आज एमपी के 13 जिलों में आंधीबारिश का अलर्ट है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु में आज से 27 नवंबर तक अलगअलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल में 28 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 28 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 28 नवंबर तक बारिश हो सकती है.

हिमाचलउत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा. पहाड़ी इलाकों और देहरादून में दिन के समय हल्के बादल और धुंध देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply