CrimeDelhiIndiaTrending

​​​​​​ ​दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की मुस्कान की हत्या, घर में अकेली थी युवती; जिम ट्रेनर इमरान पर चाकू से हमला करने का आरोप..‌‌‌‌‌​​​​​​​​​​

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय युवती मुस्कान की हत्या से सनसनी फैल गई। ओल्ड महावीर नगर में घर के अंदर युवती पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में इमरान नाम के जिम ट्रेनर पर शक है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुस्कान और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और पिछले कुछ समय से संपर्क में थे। पुलिस अब हत्या की वजह और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

घर में अकेली थी मुस्कान

घटना के समय मुस्कान घर में अकेली थी। उसकी बहनें चंडीगढ़ गई हुई थीं। परिवार की ओर से बताया गया है कि आरोपी इमरान पिछले कुछ समय से मुस्कान को परेशान कर रहा था।

मुस्कान के दोस्त अमन के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी बहन ने उसे फोन कर तुरंत घर पहुंचने के लिए कहा। जब वह वहां पहुंचा तो एंबुलेंस भी आ चुकी थी। मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

जिम ट्रेनर इमरान पर शक

परिवार और परिचितों से मिली शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस का शक इमरान पर गया है। बताया जा रहा है कि वह जिम ट्रेनर है और मुस्कान को पहले से जानता था।

आरोप है कि शाम करीब 5:40 बजे इमरान घर में पहुंचा और मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

हालांकि, हत्या की असली वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

CCTV से आरोपी की तलाश

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों और वारदात के बाद उसके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ाई के साथ करती थी मॉडलिंग

परिचितों के अनुसार मुस्कान पढ़ाई कर रही थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। अचानक हुई उसकी हत्या से परिवार और परिचित सदमे में हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी इमरान की तलाश की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply