CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

​​​​​​​​​हरदोई से भागे, लखनऊ में रचाई शादी… फिर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में उठाया ऐसा कदम.

​​​​​​​​​हरदोई से भागे, लखनऊ में रचाई शादी… फिर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में उठाया ऐसा कदम.

पुलिस के अनुसार, हरदोई जिले के हरपालपुर निवासी अमित (22) और पालिया पंचशाला की रहने वाली नरगिस (19) बीते 23 अगस्त से चिनहट स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में रह रहे थे। 9 सितंबर की रात जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो गेस्ट हाउस संचालक ने अनहोनी की आशंका जताते हुए चिनहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो नजारा देखकर दंग रह गई। अमित और नरगिस कमरे में छत के पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। आनन-फानन में दोनों को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जब जांच के सिलसिले में परिजनों तक पहुंची, तो पता चला कि दोनों अपने-अपने घर से अचानक गायब हो गए थे। परिजनों को उनके लखनऊ में होने की कोई खबर नहीं थी। इस बीच युवती के घर वालों ने हरदोई के स्थानीय थाने में अमित के खिलाफ नरगिस के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा था। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और आर्य समाज मंदिर का मैरिज सर्टिफिकेट मिला है। इस मैरिज सर्टिफिकेट में युवती का नाम नरगिस उर्फ पूजा लिखा हुआ है, जिससे साफ होता है कि दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।

डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मैरिज सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में आत्महत्या की क्या वजह बताई गई है, पुलिस उसकी गहराई से जांच कर रही है। शादी करने के बावजूद दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, अब पुलिस इस पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply