Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां ट्रेन नंबर 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतर गए. हादसा शाम करीब 5:05 बजे उस समय हुआ, जब ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ रही थी. ट्रेन के B4, B5, B6 और B7 कोच की एकएक ट्रॉली पटरी से उतर गई. हालांकि राहत की बात यह है कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

खबर अपडेट की जा रही है.



