TrendingUttar Pradesh

​UP Govt Jobs: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 19 सितंबर से शुरू होंगी 1 लाख सरकारी भर्तियां

​UP Govt Jobs: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 19 सितंबर से शुरू होंगी 1 लाख सरकारी भर्तियां

गोरखपुर/लखनऊ, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रही है। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इनमें अकेले पुलिस और होमगार्ड विभाग में 77 हजार भर्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब युवाओं के लिए नौकरी की गारंटी है। सरकार अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन की पेंशन को लेकर भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1.10 करोड़ लाभार्थियों को सालाना 12 हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। जल्द ही पेंशन की राशि के साथ लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

40 करोड़ की 119 परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी ने गोरखपुर के वार्ड नंबर53 उर्वरक नगर के जंगल नकहा नंबरदो में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इसके साथ गोरखपुर विकास प्राधिकरण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और नगर निगम की करीब 40 करोड़ रुपये की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें नगर निगम के 28.91 करोड़ रुपये के 115 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

कल्याण मंडपम में 300 लोगों की क्षमता

3.09 करोड़ रुपये की लागत से 2461 वर्गमीटर में बने दो मंजिला कल्याण मंडपम में 300 लोगों के आयोजन की सुविधा होगी। यहां हाल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम, अलगअलग शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था है। लोगों को मांगलिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए रियायती दर पर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने मंडपम का निरीक्षण करने के बाद परिसर में मौलश्री का पौधा भी लगाया।

कानूनव्यवस्था से विकास का माहौल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास और जनोपयोगी सुविधाओं के लिए कानून का राज और सुरक्षा का बेहतर वातावरण जरूरी है। उनके मुताबिक 2017 के बाद प्रदेश में कानूनव्यवस्था मजबूत हुई है और इसी के साथ विकास की नई श्रृंखला खड़ी हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है।

7 अक्टूबर से लगेंगे विशेष शिविर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी कारणवश वंचित रह गया है तो उसे भी लाभ दिलाने के लिए 7 अक्टूबर से एक सप्ताह के विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply