TrendingUttar Pradesh

​UP International Trade Show 2026 : पुलिस प्रदर्शनी में हथियारों के साथ आपात स्थिति में बचाव के उपायों की भी दी जा रही जानकारी

​UP International Trade Show 2026 : पुलिस प्रदर्शनी में हथियारों के साथ आपात स्थिति में बचाव के उपायों की भी दी जा रही जानकारी

लखनऊ:ग्रेटर नोयडा  अमृत विचार: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी सुरक्षा के कई पहलुओं को एक साथ सामने ला रही है। एक ओर पुलिसकर्मी गीतसंगीत के जरिए लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, आपात सेवाओं और सतर्क नागरिक बनने का संदेश दे रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस और सुरक्षा बलों के आधुनिक असलहों तथा उपकरणों की प्रदर्शनी आगंतुकों का ध्यान खींच रही है।

अमेठी की एके203 से इजराइली हथियारों तक आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की झलक

प्रदर्शनी में अमेठी के कोरवा में भारतरूस सहयोग से निर्मित एके203 असॉल्ट राइफल भी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा विदेशी तकनीक से जुड़े आधुनिक हथियारों में इजराइली मूल की गन समेत विभिन्न श्रेणी के असलहे और सुरक्षा उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। आगंतुकों को इनकी उपयोगिता और विशेषताओं की जानकारी भी दी जा रही है।

बाढ़ से बचाव के उपकरण और 112 आपात सेवा भी आकर्षण का केंद्र

पुलिस की प्रदर्शनी में एसटीएफ, विशेष सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा इकाइयों के इस्तेमाल में आने वाले उपकरणों की जानकारी दी जा रही है। बाढ़, जलभराव और अन्य आपात परिस्थितियों में बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी प्रदर्शित किए गए हैं। 112 आपात सेवा के जरिए जरूरत के समय पुलिस सहायता हासिल करने की प्रक्रिया भी बताई जा रही है। साइबर अपराध से बचाव और नागरिक सुरक्षा को लेकर जागरूकता संदेश भी दिए जा रहे हैं।

प्रदर्शनी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीके सिंह ने भी लोगों से संवाद किया और प्रदर्शनी में योगदान देने वालों को सम्मानित किया। इस तरह पुलिस का स्टॉल जागरूकता, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा उपकरण और आपदा प्रबंधन की जानकारी का एक समग्र मंच बना हुआ है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply