TrendingUttar Pradesh

​UP International Trade Show 2026 : यूपी के किसानों तक जापानी तकनीक से बने ब्लेड पहुंचाना हमारा लक्ष्य- तेरुआकी दोई

​UP International Trade Show 2026 : यूपी के किसानों तक जापानी तकनीक से बने ब्लेड पहुंचाना हमारा लक्ष्य- तेरुआकी दोई

धीरेंद्र सिंह, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के किसानों तक जापानी तकनीक से विकसित कृषि उपकरणों को पहुंचाने के उद्देश्य से ताइयो इंडिया ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड शो2026, ग्रेटर नोएडा में अपनी भागीदारी की है। कंपनी का कहना है कि यूपी में अभी उसके उत्पादों की बिक्री सीमित है और बड़ी संख्या में किसान ताइयो इंडिया के ब्लेड से परिचित नहीं हैं।

किसानों को उत्पाद की गुणवत्ता और उपयोगिता से सीधे परिचित कराने के उद्देश्य से कंपनी प्रदर्शनी में पहुंची है। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड शो2026, ग्रेटर नोएडा में अमृत विचार डॉट कॉम के लिए स्टेट ब्यूरो हेड, उत्तर प्रदेश धीरेंद्र सिंह ने ताइयो इंडिया के रिसर्च एंड डेवलपमेंट हेड तेरुआकी दोई से खास बातचीत की। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश…

प्रश्न: ताइयो इंडिया ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड शो2026 में हिस्सा लेने का फैसला क्यों किया?

तेरुआकी दोई: हमारा मुख्य उद्देश्य यूपी के किसानों तक ताइयो इंडिया के ब्लेड की जानकारी पहुंचाना है। अभी यूपी में हमारी बिक्री बहुत सीमित है। बड़ी संख्या में किसान हमारे उत्पाद और उसकी तकनीक से परिचित नहीं हैं। इसलिए हमने इस प्रदर्शनी को किसानों और बाजार तक पहुंच बनाने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा है।

प्रश्न: किसानों के लिए ताइयो इंडिया के ब्लेड में क्या खास है?

तेरुआकी दोई: हमारा ब्लेड जापानी तकनीक के आधार पर विकसित किया जाता है। ताइयो जापान में करीब 100 वर्षों से काम कर रही कंपनी है। हमारा प्रयास है कि इसी तकनीकी अनुभव का लाभ भारतीय किसानों को भी मिले। ब्लेड की गुणवत्ता और उसकी कार्यक्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

प्रश्न: स्थानीय ब्लेड से ताइयो के ब्लेड में क्या अंतर है?

तेरुआकी दोई: हमारे अनुभव के अनुसार ताइयो का ब्लेड स्थानीय ब्लेड की तुलना में करीब 50 प्रतिशत अधिक समय तक चल सकता है। इससे ब्लेड को बारबार बदलने की जरूरत कम होती है। इसके अलावा ट्रैक्टर पर लोड कम करने और ईंधन की खपत घटाने में भी इसकी तकनीक मदद करती है।

प्रश्न: इसका किसानों की लागत पर क्या असर पड़ सकता है?

तेरुआकी दोई: यदि ब्लेड ज्यादा समय तक चलता है और ट्रैक्टर पर कम भार पड़ता है तो किसानों की परिचालन लागत कम करने में मदद मिल सकती है। हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि ऐसी तकनीक उपलब्ध कराना है जिससे किसानों को बेहतर प्रदर्शन और अधिक उपयोगिता मिल सके।

प्रश्न: यूपी में कंपनी की आगे की रणनीति क्या है?

तेरुआकी दोई: यूपी हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है। इस समय हमारा सबसे बड़ा काम किसानों को उत्पाद के बारे में जागरूक करना है। हम चाहते हैं कि किसान ताइयो इंडिया के ब्लेड का इस्तेमाल करें, उसकी कार्यक्षमता देखें और अपने अनुभव के आधार पर उसे अपनाएं। प्रदर्शनी के दौरान किसानों और अन्य आगंतुकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

प्रश्न: क्या यूपी में बाजार और सेवा नेटवर्क बढ़ाने की योजना है?

तेरुआकी दोई: यूपी में हमारी प्राथमिकता बाजार की जरूरत को समझना और किसानों तक उत्पाद की पहुंच बढ़ाना है। किसानों की प्रतिक्रिया और बाजार की मांग के आधार पर भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर काम किया जाएगा।

प्रश्न: ताइयो इंडिया के लिए यूपी बाजार कितना महत्वपूर्ण है?

तेरुआकी दोई: यूपी में कृषि का बहुत बड़ा आधार है और बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर तथा कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए यहां हमारे लिए काफी संभावनाएं हैं। हम किसानों को जापानी तकनीक का अनुभव देना चाहते हैं और लंबे समय में यूपी में ताइयो इंडिया की मजबूत पहचान बनाना चाहते हैं।

प्रश्न: इस प्रदर्शनी से आपको अब तक क्या अनुभव मिला?

तेरुआकी दोई: सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें सीधे किसानों और बाजार से जुड़ने का अवसर मिला। कई लोग पहली बार ताइयो इंडिया के बारे में जान रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह संपर्क आगे चलकर यूपी में हमारे उत्पाद की पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply