TrendingUttar Pradesh

​UP Weather Alert: यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 59 जिलों में आंधी-तूफान का खतरा; कई जिलों में स्कूल बंद

​UP Weather Alert: यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 59 जिलों में आंधी-तूफान का खतरा; कई जिलों में स्कूल बंद

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। नेपाल सीमा से सटे तराई क्षेत्र और पूर्वांचल में पिछले 24 घंटे से रुकरुककर वर्षा जारी है। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और कई इलाकों में ठंडक महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावा 59 जिलों में गरजचमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश में बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है। कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। नेपाल सीमा से लगे तराई क्षेत्र में बारिश का सबसे ज्यादा असर रहने का अनुमान है।

लगातार बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम में आई नरमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलभराव और तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

इन आठ जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

  • श्रावस्ती

  • बहराइच

  • लखीमपुर खीरी

  • सीतापुर

  • रामपुर

  • बरेली

  • पीलीभीत

  • शाहजहांपुर

इन जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • बस्ती

  • सिद्धार्थनगर

  • गोंडा

  • बलरामपुर

  • हरदोई

  • लखनऊ

  • बाराबंकी

  • बिजनौर

  • अमरोहा

  • मुरादाबाद

  • संभल

  • बदायूं

इसके अलावा पूर्वांचल, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश होने के आसार हैं।

39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा और औरैया शामिल हैं।

59 जिलों में आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा

प्रदेश के 59 जिलों में गरजचमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। झोंकों में इसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

प्रभावित जिलों में कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली और रामपुर समेत कई जिले शामिल हैं।

गोंडा में 28 सितंबर को खुलेंगे स्कूल

बारिश के चलते गोंडा जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में शनिवार को भी शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र और बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी संबंधित स्कूल संचालकों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब जिले में स्कूल 28 सितंबर को खुलेंगे।

लखनऊ में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद

राजधानी लखनऊ में भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए शनिवार, 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी विशाख जी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह निर्देश प्रीप्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों को भी आदेश का पालन करना होगा।

बलरामपुर, सीतापुर, बाराबंकी और श्रावस्ती में भी छुट्टी

बारिश के अलर्ट को देखते हुए बलरामपुर में शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, अवकाश के दौरान शिक्षकों को विभागीय कार्य करना होगा।

वहीं, सीतापुर, बाराबंकी और श्रावस्ती में भी मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

अंबेडकरनगर में भी स्कूलों में अवकाश

अंबेडकरनगर में तेज बारिश और चक्रवात की चेतावनी के चलते शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि आदेश राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों सहित सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रायबरेली में भी बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल

रायबरेली में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।

इन जिलों में भी स्कूल बंद

बारिश और खराब मौसम के मद्देनजर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, फतेहपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव, कन्नौज, हरदोई और औरैया में स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में कक्षा 12 तक के विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।

मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ में भी स्कूल बंद रहेंगे।

27 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने प्रभाव आधारित चेतावनी जारी की है। इसके बाद राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, लखनऊ, कानपुर नगर और फतेहपुर समेत कई जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड आने की आशंका जताई गई है।

प्रशासन को तेज आंधी और वज्रपात के खतरे को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और पार्कों में रुकने से बचने की सलाह दी गई है।

रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में प्रशासन अलर्ट

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने शुक्रवार को रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।

उन्होंने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

वहीं, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, बाराबंकी और रायबरेली समेत ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने और जरूरी सुरक्षात्मक कदम उठाने को कहा गया है।

खराब मौसम में स्कूलकॉलेज बंद करने का अधिकार डीएम को

राहत आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। खराब मौसम और जलभराव की स्थिति में जिलाधिकारी स्कूलकॉलेज और गैरजरूरी सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।

लेखपालों और ग्राम विकास अधिकारियों को कच्चे मकानों के आसपास जलभराव की स्थिति पर तत्काल ध्यान देने और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अलावा फायर सर्विस, पीएसी, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और आपदा मित्रों की टीमों को जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने को कहा गया है।

राहत और बचाव टीमें सक्रिय, आम जनता के लिए जरूरी निर्देश

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और स्थानीय लोगों से संपर्क बनाए रखने को कहा गया है।

मौसम संबंधी चेतावनियों का प्रचारप्रसार पब्लिक एड्रेस सिस्टम और अन्य संचार माध्यमों से किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव टीमों को सक्रिय रखा गया है।

राहत आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और प्रशासन तथा मौसम विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। किसी भी आपदा की स्थिति में राहत आयुक्त कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर सूचना दें।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply