Virat Kohli Century: विराट कोहली ने अपने करियर का 86वां शतक ठोक दिया है। वेस्टइंडीज खिलाफ त्रिरुवनंतपुरम में खेल जा रहे वडे मुकाबले में विराट ने 74 गेंदों पर शतक पूरा किया। इससे पहले विराट ने वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे किए और वे दुनिया में इतने रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। विराट से पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था।

मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। उसे वेस्टइंडीज ने 296 रन का टारगेट दिया था। जिसे भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 10 की बढ़त बना ली।
5️⃣5️⃣ ODI centuries young 😉
🎥 @imVkohli on unlocking a new version of himself 🫡#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/F5v9ZHMh3E
— BCCI September 27, 2026
विराट चौकोंछक्कों से बनाए 94 रन
विराट ने अपनी नाबाद 139 रन की पारी में 88 गेंदों का सामना किया। जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। यानी विराट ने सिर्फ चौकों और छक्कों से ही 94 रन बनाए। इसके अलावा 45 रन दौड़कर बनाए।
A partnership of Pure Class 🤌
Shubman Gill 🤝 Virat Kohli
RELIVE ▶️ https://t.co/sA3ks3wpp6 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill | @imVkohli pic.twitter.com/tfyPHDl2QY
— BCCI September 27, 2026
वनडे में 55वां शतक
कोहली ने वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक लगाया। विराट के नाम टेस्ट में 30, वनडे में 55 और टी20 में एक शतक है।
विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
विराट वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने गए हैं। उन्होंने 303 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।। सचिन ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार वनडे रन पूरे किए थे।
गिल ने भी लगाई सेंचुरी
कप्तान शुभमन गिल ने वनडे करियर का 10वां शतक बनाय। उन्होंने 108 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली। गिल ने 13 चौके और एक छक्का लगाया।
ग्रीव्स का शतक, कुलदीप ने झटके 4 विकेट
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट खोकर 295 रन का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही। जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने मिलकर पहली विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। चाइनामैन कुलदीप यादव ने कैम्पबेल को आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया। कैम्पबेल ने 6 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 60 गेंदों में 62 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टी को पवेलियन भेजकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
वनडे में ग्रीव्स का पहला शतक
इसके बाद कप्तान शाई होप को कुलदीप यादव ने शिकार बनाया। इसके बाद कुलदीप ने वेस्टइंडीज की पारी के 36वें ओवर में लगातार डिलीवरी पर जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू को भी आउट पवेलियन की राह दिखाई। ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके थे। ग्रीव्स ने अपने ओडीआई करियर में पहली बार शतक लगाया है।
दोनों टीमों की प्लेइंगइलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल , विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल , नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप , आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जॉयडन सील्स।
खबर अपडेट हो रही है..



