India

​W W W W…मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी, रिंकू सिंह चट्टान की रहे खड़े, वैभव की कप्तानी में ईस्ट जोन का दबदबा कायम

Vaibhav Sooryavanshi: बीते दिन रविवार को ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशान के चोटिल हो जाने के बाद कप्तान की जिम्मेदारी 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के ऊपर आ गई थी, लेकिन वैभव कि कप्तानी में ईस्ट जोन के सभी खिलाड़ियों ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया।

खासकर ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने मुकाबले में पूरा दबदबा बना दिया है। पहली पारी में ईस्ट जोन के खिलाड़ियों 80.1 ओवर में 266 रन पर ही ऑलआउट कर दिया, तो आइए आपको इस मुकाबले के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi के सामने रिंकू सिंह ने संभाला मोर्चा

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों के बीच दबदबा बना लिया था, लेकिन दूसरी ओर रजत पाटीदार की अगुवाई वाली सेंट्रल जोन के खिलाड़ी भी झुकने का तैयार नहीं थे, मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह ने सेंट्रल जोन का मोर्चा संभालते हुए 88 गेंदों में 60 रनों की एक अच्छी पारी खेली थी.।

रिंकू सिंह की इस पारी के कारण टीम एक अच्छे स्कोर पर जाकर रुकी थी। वहीं सेंट्रल जोन में शामिल हर्ष दुबे ने 27 रन, यश राठौड़ 27 रन, आर्यन पांडे, 22 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद सेंट्रल जोन के बोर्ड पर ईस्ट जोन के लिए 266 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

Vaibhav Sooryavanshi ने किया गेंदबाजी का फैसला

ईशान किशन की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी ने पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद सेंट्रल जोन कि शुरु ज्यादा अच्छी नहीं हो सकी। अभिजीत सरकार ने सेंट्रल जोन के खिलाड़ी अमन मोखड़े को 8 रन और कुनाल चंदेला को केवल 6 रनों पर ही आउट कर दिया। इसके बाद मैदान में बल्लेबाजी करने आए सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार को मुकेश कुमार ने केवल 12 रन देकर आउट कर दिया।

जो कि ईस्ट जोन के लिए काफी अच्छी बात थी ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही सेंट्रल जोन के बल्लेबाजों पर कड़ा दबाव बना दिया था। इसके अलावा मुकेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले आर्यन जुयाल को 46 रन पर कैच आउट करवा दिया जिसके बाद सेंट्रल जोन कि आधी टीम सीमिट गई थी।

ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने मचाया बवाल

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने काफी कमाल का और घातक प्रदर्शन दिखाया था जिसमें मुकेश कुमार ने 16 ओवर में सेंट्रल जोन को 56 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, वहीं मोहम्मद शमी ने 16 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए जबकि अभिजीत ने भी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए 16.1 ओवर में सेंट्रल जोन के 3 बल्लेबजों को अपना शिकार बनाया।

इसके अलावा कौनैन कुरैशी ने 12 ओरव में 49 रन देकर 2 विकेट, अनुकुल रॉय ने 20 ओवर फेंके थे लेकिन वह अपने नाम एक भी विकेट नहीं कर पाए।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply