CrimeIndia

​‘हम जानते हैं गलत कर रहे हैं…’, हैदराबाद में दंपत्ति ने 2 साल की बेटी की हत्या कर लगा ली फांसी, दीवार पर लिख गए ये बात

Hyderabad News: तेलंगाना के मेडचलमल्काजगिरि जिले के अंतर्गत आने वाले कुकाटपल्ली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां आर्थिक तंगी और वित्तीय समस्याओं से परेशान होकर दंपति ने पहले अपनी 2 साल की बेटी को मार डाला. फिर खुद फांसी लगा ली. पुलिस को मौके से घर की दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था “हम जानते हैं कि हम गलत कर रहे हैं… लेकिन कोई और रास्ता नहीं है.”

​‘हम जानते हैं गलत कर रहे हैं…’, हैदराबाद में दंपत्ति ने 2 साल की बेटी की हत्या कर लगा ली फांसी, दीवार पर लिख गए ये बात

पुलिस जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी गोपीनाथ और समथा ने वर्ष 2023 में प्रेम विवाह किया था. दोनों अपनी दो साल की बेटी स्निग्धा के साथ केपीएचबी कॉलोनी के फेज 3 में रह रहे थे. मंगलवार को शक होने पर बुलाई पुलिस: मंगलवार को दिनभर घर का दरवाजा न खुलने पर स्थानीय निवासियों को किसी अनहोनी का शक हुआ. उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके केपीएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन को सूचना दी.

डाईनिंग एरिया में मिले दंपत्ति के शव, बेडरूम में पड़ी थी मासूम की लाश

सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. पुलिस जब घर के भीतर पहुंची तो गोपीनाथ और उनकी पत्नी समथा डाइनिंग रूम में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले. वहीं, उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी स्निग्धा का शव बेडरूम में पड़ा हुआ था. पुलिस को शक है कि दंपत्ति ने पहले अपनी बेटी को कोई जहरीला पदार्थ देकर या गला दबाकर मार डाला और उसके बाद स्वयं फांसी लगा ली.

दीवार पर लिखा भावुक संदेश हमारी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं

मौके का मुआयना करने पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घर की दीवार पर हाथ से लिखा एक संदेश मिला. मरने से पहले दीवार पर लिखे संदेश में लिखा था कि उनकी इस दुखद मृत्यु के लिए कोई भी अन्य व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी मौत को लेकर उनके दोस्तों या परिचितों से कोई पूछताछ कर उन्हें परेशान न किया जाए. दीवार पर लिखे संदेश से प्रतीत होता है कि दंपत्ति ने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला पहले ही सोचसमझकर ले लिया था.

पति के भाई की शिकायत पर केस दर्ज, जांच जारी

केपीएचबी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में परिवार का भारी वित्तीय संकट और आर्थिक तंगी में होना ही इस कदम का मुख्य कारण माना जा रहा है. गोपीनाथ के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी सटीक पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply