Dharam

​साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह, धन-करियर से सेहत और रिश्तों तक पढ़ें भविष्यफल

​साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह, धन-करियर से सेहत और रिश्तों तक पढ़ें भविष्यफल

मेष राशि सप्ताह के शुरुआत में आपकी सामाजिक गतिविधियां अपने उच्च स्तर पर होंगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सामाजिक संबंधों के बेहतर होने से आपकी कार्य कुशलता में भी सुधार होगा। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद से आपकी कार्यक्षमता उत्तम होगी। यह पूरा सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति के लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य में आप मानसिक दबाव और तनाव का अनुभव करेंगे, इसका कारण आपकी पारिवारिक संपत्ति के मसले होंगे।

वृष राशि सप्ताह की शुरुआत में संकेत मिल रहे हैं कि इस समय आपके परिवार में आपसी लगाव और धन संचय में वृद्धि होगी। आप पारिवारिक समृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखने से आपको सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के सदस्यों का नैतिक समर्थन प्राप्त होने से आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होने से आप प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे।

मिथुन राशि इस सप्ताह आपकी सारी ऊर्जा परिवार में समृद्धि, प्रगति और एकता को बनाए रखने में रहेगी। सप्ताह के शुरुआत में परिवार में अत्यधिक लगाव, सद्भाव और आपसी सहयोग के संकेत बन रहे हैं। सप्ताह मध्य में परिवार के सदस्यों का समर्थन आपको धन संचय करने में मदद करेगा। संतान का सहयोग और माता की सलाह आपके परिवार की समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सप्ताह मध्य में कोई शुभ समारोह होने की संभावना बन रही है। सप्ताह के मध्य में आपके स्वभाव में बदलाव हो सकता है। 

कर्क राशि सप्ताह की शुरुआत में आपकी मानसिक स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना आपा न खोयें। बेहतर होगा कि आप किसी भी प्रकार के वादविवाद में शामिल न हों। आप स्वयं को शांत रखें और नियमित रुप से योग और ध्यान करें। सप्ताह के मध्य में इस प्रकार का कोई तनाव न होने के कारण आपका आत्मविश्वास फिर से उच्च होगा। कार्यस्थल और परिवार में सभी का समर्थन मिलने से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। 

सिंह राशि सप्ताह के शुरु में आपके लाभ औसत स्तर के रहेंगे। सौदों को मुनाफे में बदलने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप बड़े भाई से सहयोग समर्थन की अपेक्षा करेंगे। वो आपको सहयोग और समर्थन देंगे परन्तु यह आपके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा। सप्ताह के मध्य दिनों में ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से वित्तीय घाटा, ऊर्जा और धन का अनावश्यक व्यय हो सकता है। इस नकारात्मक स्थिति से बाहर आने के लिए आप धैर्य न खोयें और आत्मविश्वास बनाए रखें। 

कन्या राशि सप्ताह आरम्भ का समय आपके कायों और अधीनस्थों से वांछित समर्थन पाने के लिए अनुकूल बना हुआ है। आपके उच्चाधिकारी आपके कायों की सराहना करेंगे। आपके व्यापार और लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को पदोन्नति से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह मध्य के दिनों में भगवान शिव की पूजा करने से हानिकारक ग्रहों के प्रभाव पर नियंत्रण पाने में फायदेमंद साबित होगी। इससे वित्तीय लाभ भी अधिक होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि सप्ताह की शुरुआत में कार्य स्थिति में सुधार होने पर भी यह समय सेहत और मानसिक स्थिति के लिए शुभ नहीं है। इस समय आपको आक्रामक न होने की सलाह दी जाती है और कार्य को विश्वास के साथ करना होगा। संभव हो तो कुछ समय के लिए कार्य को टालना लाभकारी रहेगा। अपने जीवनसाथी के सेहत की चिंता आपको परेशान करेगी। सप्ताह के मध्य भाग में स्थिति में सुधार होगा। आप स्वयं को स्फूर्ति देने के लिए जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का विचार बनायेंगे। 

वृश्चिक राशि सप्ताह के शुरु का समय अधिक निराशाजनक रहेगा फिर भी अचानक वित्तीय लाभ होने से आपकी खुशी और विश्वास बना रहेगा। इस समय गुप्त लाभ होने से आपकी कुछ निराशा दूर होगी। सप्ताह का मध्य भाग  पूजा आराधना के लिए शुभ है। इस समय भाग्य का सहयोग आपके साथ रहेगा। आपके किसी भगवान या देवी के मंदिर की यात्रा की संभावना बन रही है। यह समय ग्रहों की स्थिति के कारण उपाय करने के लिए विशेष अनुकूल है।

धनु राशि सप्ताह आरम्भ में वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा परन्तु खुशियां आपकी उम्मीद के अनुरुप नहीं रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। जहां तक संभव हो अपने जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की गलतफहमी न रखें। सप्ताह के मध्य दिनों में आपके स्वास्थ्य, खुशी, आत्मविश्वास और धैर्य के लिए बहुत बुरा रह सकता है। इस समय की ग्रह स्थिति आपके लिए असहनीय निराशा और हताशा पूर्ण बनी हुई है। इस समय आपको अपना आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखना होगा।

मकर राशि सप्ताह की शुरुआत में मिल रहे संकेतों के अनुसार आपका स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, ऋण और मुकदमेबाजी से संबंधित मुद्दों को सुलझाने में पैसा खर्च हो सकता है। अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं और आप किसी यात्रा पर जायेंगे। यात्राएं भी आपकी आय में वृद्धि करेंगी। सप्ताह के मध्य भाग में आपमें आत्मविश्वास कुछ कम रहेगा फिर भी आय में वृद्धि के उद्देश्यों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपसी सहयोग और तालमेल अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि सप्ताह की शुरुआत में आप शिक्षा, बच्चों, जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में निवेश, मनोरंजन और प्रेम संबंध पर धन खर्च करेंगे। सप्ताह भर आपका स्वास्थ्य सही रहेगा और आत्मविश्वास भी नीचे नहीं आएगा। सप्ताह के मध्य में आप विश्वास के साथ शत्रुओं और खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे। यात्राएं करना आपको प्रसन्नता देगा। आप अपने खर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रबंधन करने की योजना बना सकते हैं। आप बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने संबंधित विपणन की योजना को आकार देने के मामले में एक अच्छे रणनीतिकार सिद्ध होंगे।

मीन राशि सप्ताह के शुरु में संकेत मिल रहे हैं कि आप अपनी मां के स्वास्थ्य, अपने वाहन और घर के रखरखाव पर पैसा खर्च करेंगे। आपके अपने पैतृक स्थान पर जाने के संयोग बन सकते हैं लेकिन कुछ मानसिक परेशानियों के रहते आप खुश नहीं रहेंगे। आपके मिजाज में शीघ्र परिवर्तन की समस्याएं सामने आ सकती हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय कोई नया कार्य हाथ में न लें और धैर्य बरकरार रखें ताकि अनावश्यक मानसिक तनाव आप पर हावी न हो पाये। 

पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य, कानपुर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply