आलिया भट्ट का ये कान्स लुक बहुत ही पसंद किया गया था. आप उनके ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. बैक में ए लाइन शेप है, जिसपर फैब्रिक का एक बड़ा वो लगाया गया है, तो वहीं स्लीव्स को रफल रखा गया है. फ्रंट में स्वीटहार्ट नेकलाइन शेप बनाया गया है.

लहंगा हो या फिर साड़ी, आमना शरीफ की तरह ब्लाउज डिजाइन बनवाएंगी तो कंफर्टेबल लुक भी मिलेगा और स्टाइल भी एड होगा. फ्रंट में लीफ शेफ नेकलाइन दी गई है तो वहीं बैक में अपर साइड से वी बनाई गई है और डायमंड शेप कट दिया गया है, जिसे डोरी से अटैच्ड किया गया है.
करवा चौथ पर अपने साड़ी लुक में थोड़ा ग्लैमर का तड़का एड करना है तो कृति सेनन के इस बैकलेस ब्लाउज डिजाइन से आइडिया लें. फ्रंट से इसे राउंड शेफ में फुल नेकलाइन रखा गया है और इसे प्लीटेड फैब्रिक से बनाया गया है, जिससे खूबसूरत फ्रिंज का इल्यूजन क्रिएट हो रहा है. आप भी इस तरह की डिटेलिंग अपने ब्लाउज में करवा सकती हैं.
अगर आपकी साड़ी शीर फैब्रिक की है या फिर उसमें रफल, सीक्वेंस डिटेलिंग दी गई है तो दीपिका के इस ब्लाउज डिजाइन से आइडिया लें. दरअसल इस तरह का डिजाइन लाइटवेट साड़ी में छुपेगा नहीं. एक्ट्रेस की तरह आप हैवी डिटेलिंग वाला फुल नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं, जिसको पीछे से डीप कट में बनवाएं.
कृति सेनन के इस ब्लाउज डिजाइन से भी करवा चौथ के लिए आइडिया लिया जा सकता है. एक्ट्रेस का ब्लाउज डिजाइन बिल्कुल सिंपल है, लेकिन इसकी डिटेलिंग इसे खास बनाती है. फ्रंट में ओल्ड सिनेमा स्टाइल चोलीकट डिजाइन है तो वहीं बैक में ब्लाउज पर खूबसूरत लेस लगाई गई है और डोरी में मैचिंग सिल्वर फ्रिंज के साथ ही घुंघरू भी अटैच्ड हैं.
करवा चौथ की साड़ी के साथ आप रूपाली गांगुली की तरह भी ब्लाउज बनवा सकती हैं. एक्ट्रेस के ब्लाउज की नेकलाइन फ्रंट से राउंड शेप में बिल्कुल सिंपल रखी गई है और हाफ स्लीव्स हैं तो वहीं बैक में बेटल लीफ का शेफ दिया गया है और ऊपर से इसे अटैच्ड किया गया है तो वहीं नीचे के साइड में हुक लाइन है जो इसे और भी बढ़िया फिटिंग देते हैं.



